गया से आये विभिन्न दलों के नेताओं,कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की

पटना 17 जनवरी 2019, बिहार भाजपा के प्रदेष अध्यक्ष श्री नित्यानंद राय जी ने महागठबंधन में शामिल राजनीति दलों के नेताओं पर वंशवाद, परिवारवाद एवं भ्रष्टाचार में आकण्ठ डूबे होने का आरोप लगाया और कहा कि सिर्फ भारतीय जनता पार्टी संगठन विचारधारा, राष्ट्रवाद, अन्तयोदय, सामाजिक समरसता कि बुनियाद पर काम करती है। यहीं कारण है कि सभी दलों के लोग बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के प्रति आकर्षित है और शामिल भी हो रहें हैं। श्री नित्यानंद राय ने गया जिले के सैकड़ो कार्यकर्ताओं को पार्टी की सदस्यता दिलाते हुए यह बात कही।

भारतीय जनता पार्टी प्रदेष कार्यालय के कैलाषपति मिश्र सभागार में आयोजित मिलन समारोह में 1985 से कांग्रेस के कर्मठ सदस्य रहें एवं पूर्व जिला उपाध्यक्ष संजय कुमार डांगी, हम पार्टी के नेता एवं मुखिया मनोज शर्मा तथा सामाजिक कार्यकर्ता शमां परवीन, जितेन्द्र कुषवाह, सरिता कुमारी ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की । इनके साथ करीब 200 की संख्या में गया से आये विभिन्न दलों के नेताओं, कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

कांग्रेस नेता संजय कुमार डांगी एवं हम पार्टी के नेता मनोज शर्मा (मुखिया) ने भारतीय जनता पार्टी को एक मात्र राष्ट्रवादी पार्टी बताया और कहा कि नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत में क्रांतिकारी परिवर्तन हुआ है और देष का नाम दुनिया भर में शोहरतबुलंद हुआ है। भाजपा में शामिल हो रहे सभी नेताओं ने2019 के लोकसभा चुनाव में एनडीए को जिताने और नरेन्द्र मोदी जी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने की शपथ ली।

इस अवसर पर प्रदेष उपाध्यक्ष सम्राट चैधरी, देवेष कुमार, अनिल शर्मा, प्रदेष प्रवक्ता निखिल आनंद, मिडिया प्रभारी अषोक भट्ट, राजीव रंजन, ब्रजेष सिंह सहित कई पदाधिकारीगण मौजूद थे।

Facebook Comments