माँ हिंदी’ संजीव कुमार गंगवार जी द्वारा लिखित एक अमर ग्रंथ है

माँ हिंदी’ संजीव कुमार गंगवार जी द्वारा लिखित एक अमर ग्रंथ है | राजभाषा/राष्ट्रभाषा हिंदी को समर्पित यह ग्रंथ हिन्दी साहित्य की जानकारियों को अपने आप में प्रत्येक कालखंड सहित समेटे हुए है, जिससे शोधकर्ताओं को अत्यधिक पसंद आयेगा ग्रंथ – माँ हिंदी | 280 पृष्ठों में लिखित यह दस्तावेज ज्ञान का भंडार है | श्री गंगवार जी ने कठिन परिश्रम से इसका निर्माण किया है | करीब 30 अध्याओं में हिंदी साहित्य की समूची जानकारियों को लिपिबद्ध किया गया है | साहित्य के साथ – साथ संस्कृति, कला, धर्म, समाज जैसे हर प्रमुख विषय पर प्रकाश डाला गया है |

हिंदी प्रेमी संजीव जी ने हिंदी भाषा का पूरा का पूरा इतिहास “माँ हिन्दी” में प्रकाशवान कर दिया है | मुझे लगता है, अब तक की यह अनूठी किताब है | मैं उनकी लेखनी का कायल हूं, हिंदी प्रेमी उनके इस रचना संसार को सदियों तक नहीं भुला पायेंगे | क्योंकि शुद्ध – सरल और इतनी साफ – सुथरी भाषा में शायद ही कोई इस तरह की किताब अब तक प्रकाशित हुई हो?  जिस तार्किक ढंग से इसमें प्रस्तुतीकरण किया गया है वह बहुत क़ाबिले तारीफ़ है |

रचनात्मकता से लबालब ‘माँ हिंदी’ हर दृष्टि से अपनी ओर आकर्षित करती है | लोग भले ही अंग्रेजी के गुण गालें और उसे झाड-झाड कर आधुनिकता का परिचय देते रहें, मगर हिंदी आज भी दिलों की धड़कन बनी हुई है | और आने वाले समय में भी अनवरत बनी रहेगी |

“माँ हिंदी” देश-विदेश के सभी हिंदी भाषी या हिंदी प्रेमी स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय, पुस्तकालय और आमजन के पास अवश्य होनी चाहिए | साहित्यिक संस्थाओं को एक पहल शुरू करनी चाहिए ताकि इस तरह की अनमोल पुस्तकें ज्यादा से ज्यादा सम्मान पा सकें | इनके लेखकों का आत्मबल बढे और इसी तरह की बेहतरीन किताबें साहित्य जगत में दस्तक देती रहें |

अमर ग्रंथ – माँ हिन्दी के लिए श्री संजीव जी कोटि-कोटि शुभकामनाओं के पात्र हैं | उनकी इस क्रति को साहित्य जगत में उचित सम्मान मिले, जिसके वे हकदार हैं, यही माँ सरस्वती से प्रार्थना है |

Facebook Comments