सोमनाथ भारती द्वारा महिला एंकर से की गई अभद्रता के विरोध में महिला मोर्चा करेगा प्रर्दशन-राजेश भाटिया

नई दिल्ली, 21 नवम्बर।  दिल्ली भाजपा महामंत्री श्री राजेश भाटिया के नेतृत्व में कल दिल्ली भाजपा महिला मोर्चा और नई दिल्ली जिला आम आदमी पार्टी के विधायक सोमनाथ भारती द्वारा एक महिला टीवी एंकर पर अभद्र आपत्तिजनक शब्दों की टिप्पणी पर विरोध प्रकट करने के लिए कल मालवीय नगर स्थित उनके आवास पर विरोध प्रदर्शन करेंगे।
श्री राजेश भाटिया ने बताया कि आम आदमी पार्टी व उनके नेताओं की महिलाओं के प्रति क्या सोच है उसका प्रकटीकरण उनके बयानों को उठाकर देखा जा सकता है। ये कोई नई बात नहीं इससे पहले भी आम आदमी पार्टी के पूर्व मंत्री संदीप कुमार पर नशीला पदार्थ खिलाकर महिला के साथ बलात्कार का आरोप है आप की महिला कार्यकर्ता सोनी ने खुदखुशी कर ली क्योंकि मुख्यमंत्री ने कम्प्रोमाइज कर लेने को कहा था जो कि दिल्ली के मुख्यमंत्री के महिलाओं के प्रति सोच को साफ दिखाता है। आम आदमी पार्टी के पास लंबी फेयररिस्त है जो महिलाओं पर किए गए उनके कृत्यों किसी न किसी रूप में आरोपी है जिनमें मुख्य नाम है दिनेश मोहनिया, प्रकाश जारवाल, शरद चैहान, अनामतुल्लाह खान जिसमें सबसे बड़ा नाम सोमनाथ भारती का है।
श्री राजेश भाटिया ने बताया कि कल 10.30 बजे दिल्ली महिला मोर्चा और नई दिल्ली जिले के सभी कार्यकर्ता सोमनाथ भारती के आवास के पास मालवीय नगर बाजार में एकत्र होकर विरोध प्रदर्शन के लिए कूच करेंगे।
दिल्ली भाजपा महिला मोर्चा ने आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल एवं आम आदमी पार्टी विधायक सोमनाथ भारती के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित करते हुये महिला विरोधी बयानों के लिए आम आदमी पार्टी के मुखिया से समस्त महिलाओं से माफी मांगने को कहा।

Facebook Comments