मोदी-अमित शाह जी की जोड़ी ने उ0प्र0 को फिर से भारत की राजनीति का केन्द्र बिन्दु बना दिया

लखनऊ 30 जनवरी 2019, माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि इस देश के अन्दर सांस्कृति राष्ट्रवाद, विकास और सुशासन की जो सुदृढ़ नींव आदरणीय प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी ने रखी हैं, वह न केवल भारत एक सशक्त और समृद्ध भारत के रूप प्रस्तुत करना अपितु दुनिया के सामने भारत को एक विश्वास व मजबूत राष्ट्र के रूप में भी प्रस्तुत कर रहा है, आज उसी श्रृंखला को आगे बढ़ाने के लिए 2019 में एक बार पुनः भारतीय जनता पार्टी आदरणीय मोदी जी के नेतृत्व में आदरणीय अमित शाह जी के रणनीतिक कौशल में भाजपा प्रबन्धन की सरकार इस देश के अन्दर प्रचंड बहुमत के साथ बनें, उ0प्र0 को इस भूमिका के साथ आना चाहिए। 
उन्होंने कहा कि हम सब यह जानते हैं कार्यकर्ताओं का एक कुम्भ यहाँ पर और एक कुम्भ प्रयागराज की धरती पर वर्तमान में चल रहा है। कुम्भ का आयोजन आदरणीय प्रधानमंत्री जी की प्रेरणा से हजारों वर्षों की यह परम्परा आज वैश्विक मंच पर जिस तरह से आगे बढ़ी है हम अभिनंदन करेंगे अपने आदरणीय प्रधानमंत्री जी का, पहली बार यूनिस्को ने प्रयागराज के कुम्भ को देश के कुम्भों के आयोजन को मानवता के मूर्त सांस्कृतिक धरोहर के रूप में मान्यता दी। 70 देशों ने राष्ट्र दूतों ने अपने देशों की ध्वजा पताका को कुम्भ में गाड़ा है। यही नहीं आज आप जान सकते हैं नमामि गंगे परियोजना के माध्यम से गंगा यमूना का शुद्ध जल पर्याप्त मात्रा में आज प्रयागराज की धरती कुम्भ में प्राप्त हो रहा है, इसके लिए हमें आदरणीय प्रधानमंत्री मोदी जी का अभिनंदन करना चाहिए कि प्रधानमंत्री जी की प्रेरणा से आज नामामि गंगे परियोजना गंगा जी सनातन आस्था को व्यक्त करने का परिणाम आज आप सबके सामने है।
श्री योगी ने कहा कि यह क्षेत्र अयोध्या का क्षेत्र है और अयोध्या की उस विरासत को उस विराटता को एक बार पुनः प्रस्तुत करने के लिए फैजाबाद को अयोध्या के रूप में प्रस्तुत करने और अयोध्या का गौरव देश और दुनिया के सामने प्रस्तुत करने का कार्य भाजपा ही कर सकती है। यही नहीं विकास की योजना का लाभ गांव, गरीब, किसान, नौजवान, महिलाओं और समाज के प्रत्येक वर्गों तक बिना भेद-भाव पहुंचाने का कार्य आदरणीय प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में विगत साढ़े चार वर्षों के दौरान जिस प्रतिबद्धता के साथ पहुंचाया गया, ले जाया गया, आज समय आ गया है जब हम पुनः अपने प्रधानमंत्री जी के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करते हुए साढ़े वर्ष के दौरान अनगिनत लोकल्याणकारी योजनायों देश के बुनियादी ढ़ाचागत विकास की योजनाओं के साथ एक संवेदन सशक्त भारत को आगे बढ़ाने, जिस तेजी के साथ भारत आज दुनिया के महाशक्ति के रूप में उभर रहा है, इसके लिए कृतज्ञता ज्ञापित करने के लिए अग्रिम मोर्चें के योद्धा के रूप में आप सभी बूथ अध्यक्ष उस भूमिका के साथ आगे आना है और इस भूमिका के लिए आप सबका आह्वाहन करने के लिए आपका मार्गदर्शन करने के लिए आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जी आज प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आयें हैं। मैं एक बार पुनः आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जी का हृदय से स्वागत अभिनंदन करता हूँ। आप सबका आह्वाहन करूँगा कि आप सब 2019 के इस राष्ट्र धर्म के महायुद्ध के अपने आपको तैयार करें।
भारतीय जनता पार्टी कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में बूथ अध्यक्षों का स्वागत करते हुए उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2014 में जब हम चुनाव में गए थे तब न केंद्र में हमारी सरकार थी न प्रदेश में हमारी सरकार थी ऐसे में जब प्रदेश प्रभारी के रूप में अमित शाह जी आए उनके कुशल प्रबंधन और रणनीति से भाजपा प्रदेश संगठन ने काम किया और 80 में से 73 सीट हमने जीती। 2017 के विधानसभा चुनाव में केंद्र में हमारी मोदी जी की लोकप्रिय सरकार थी, पर प्रदेश में नहीं थी। केंद्र सरकार की उपलब्धियों को लेकर हम जनता के बीच गए और राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के कुशल नेतृत्व में हमने 325 सीट जीती थी। पिछले साढे 4 वर्ष में केंद्र सरकार ने तथा पौने दो वर्षों की प्रदेश की सरकार ने गरीब,किसान, महिला, पिछड़ों मजदूरों के लिए जो काम किए हैं वह ऐतिहासिक हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के नेतृत्व में संगठन ने भी इतिहास रचा है एक कुंभ प्रयाग में हो रहा है और एक कुंभ यहां कानपुर की धरती पर कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के बूथ सम्मेलन के रूप में हो रहा है। प्रधानमंत्री जी के प्रयास से आज कुंभ को वैश्विक मान्यता मिली है और पूरा देश प्रयाग में उमड़ रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत हमने ग्रामीण क्षेत्र में 11 लाख परिवारों को घर दिए हैं तथा अपने पौने दो वर्ष के कार्यकाल में शहरी क्षेत्र में 8 लाख 60 हजार लोगों को घर दिए हैं। स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत बिना किसी भेदभाव के देश में साढ़े नौ करोड़ परिवारों को शौचालय प्राप्त हुआ है। उत्तर प्रदेश में 2 करोड़ 60 लाख परिवारों को शौचालय मिला है। सौभाग्य योजना के अंतर्गत 94 लाख परिवारों को निशुल्क विद्युत कनेक्शन दिए गए हैं। तीन करोड़ 55 लाख परिवारों को अंत्योदय पात्र योजना के अंतर्गत राशन कार्ड दिए गए हैं। केंद्र सरकार की योजना से छह करोड़ नागरिकों को बीमा का लाभ दिला रहे हैं। जिसमें पांच लाख का बीमा कवर है। लगभग एक करोड़ परिवारों को उज्जवला योजना से प्रदेश में रसोई गैस कनेक्शन दिया गया है। 450 वर्षों के बाद अक्षय वट के दर्शन का सौभाग्य कुंभ में मिला है, यह आस्था का सम्मान केवल भारतीय जनता पार्टी कर सकती है। साढ़े 4 वर्षों में भाजपा की केंद्र सरकार ने सांस्कृतिक राष्ट्रवाद को बढ़ाते हुए विकास और सुशासन की नींव रखी है। इससे पूरे विश्व में भारत की मान्यता एक महाशक्ति के रूप में होती जा रही है और हम इसी आधार पर 2014 के चुनाव से भी बेहतर प्रदर्शन करते हुए 2019 में उत्तर प्रदेश में भाजपा को सफलता दिला कर पुनः केंद्र में मोदी जी की सरकार बनाएंगे।
इसके पूर्व पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह जी का स्वागत करते हुए कहा कि आज के लोकतंत्र में जो मतपत्रों का संघर्ष है, उन मतपत्रों के संघर्ष के अपने-अपने बूथों के महान सेनापति आप सभी बूथ अध्यक्ष सेक्टर प्रभारी सेक्टर संयोजकों का अभिनंदन करता हूँ। उन्होंने कहा उ0प्र0 में साल 2014 से पहले 2017 से पहले जैसे लगता था कि दक्षिण के तमिलनाडू की तरह अन्नाद्रमुक के बाद द्रमुक और द्रमुक के बाद अन्नाद्रमुक वैसे सपा के बाद बसपा, बसपा के बाद सपा जो भ्रष्टाचारी लूट-खसोट की पार्टियां है उनकी सत्ता में उ0प्र0 पंचर राज्य हो गया था। लेकिन मा0 अमित शाह जी जब यहाँ उ0प्र0 के प्रभारी बन कर आये और मोदी जी बनारस में चुनाव लड़ने आये, मोदी ने उ0प्र0 को अपनाया और मोदी-अमित शाह जी की जोड़ी ने उ0प्र0 को फिर से एक बार भारत की मुख्य राजनीति का केन्द्र बिन्दु बना दिया। इसके लिए फिर से इन लोगों का अभिनंदन करता हूँ। उन्होंने कहा कि इसी का परिणाम है कि लोकसभा में 73 सीटें, विधान सभा में ऐतिहासिक रिकार्ड 403 में 325 सीटें इस रिकार्ड के साथ आज देश में मोदी जी की सरकार गांव, गरीब, किसान, नौजवान, शोषित, वंचित, अगड़े, पिछड़े के कल्याण की पहचान बन चुकी है।
डा0 पाण्डेय ने कहा कि मोदी जी की सरकारें गरीबों के कल्याण के लिए गरीबों के सुख-दुःख के लिए और जनता की सेवा के लिए भारत की रक्षा के लिए दुनिया में भारत के गौरव के लिए काम कर रही है। और उस सरकार में योगी आदित्यनाथ जी की सरकार केन्द्र की योजनाओं में कदम से कदम मिलाकर साथ देते हुए उ0प्र0 सांस्कृतिक भूमि को देश और दुनिया में आगे बढ़ाते हुए मजबूत कानून व्यवस्था के साथ लोककल्याण के कार्यों में लगी हुई है। डा0 पाण्डेय ने कहा कि लोकसभा चुनाव 2019 दो परिस्थितियों में खड़ा है एक तरफ लोककल्याण-गरीब कल्याण के लिए कार्य करने वाले और एक तरफ शासन सत्ता से वंचित रोने गाने वाले पारिवारिक राजनीति करने वाले जो सत्ता में आ करके अपने कल्याण की सोचते हैं, अपने सुखः दुःख की सोचते हैं और उनके मुंह से सच्चाई भी निकल जाती है। कलकत्ता में जब 23 दल जुटे ममता की विग्रेड मैदान की रैली में तो 23 में 13 तो प्रधानमंत्री पद के दावेदार बैठे थे। उन्होंने कहा हिन्दुस्तान यह देख रहा है एक तरफ चोरी करने वाली, लूट खसोट करने वाली पार्टियां हैं जो अपनी भलाई में राजनीति की दुकान चलाने वाली पार्टियां हैं। तो एक तरफ लोक कल्याण और देा का गौरव बढ़ाने वाली भाजपा है। उन्हांेने कहा कि एक तरफ समाज की भलाई करने वाली हमारी भाजपा पार्टी है, मोदी जी के गरीब कल्याण के काम, पारदर्शी नेतृत्व, योगी जी के लोकल्याण के काम, अमित शाह जी की रचना, आप सब बूथ के सेनापति, उसके साथ जनता, बीच में किसी को जगह नहीं, किसी विपक्ष को घुसने की गुंजाइश नहीं, इस अभियान के साथ सारे बूथ अध्यक्षों को जुटना हैं।
कानपुर में बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा कि नरेंद्र मोदी चोरी रोकने वाले सबसे बड़े चैकीदार हैं। उन्होंने बूथ सम्मेलन में कहा कि कभी एक दूसरे को सांपनाथ नागनाथ और गुंडा कहने वाले स्वयं के कल्याण व स्वार्थ के लिए एक हुए हैं।
उन्होंने बूथ अध्यक्षों को भाजपा की सेना बताते हुए कहा कि कानपुर की धरती ने 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में बड़ी भूमिका अदा की थी यह वीरों की भूमि है। माननीय मोदी जी ने भी उत्तर प्रदेश में पहली रैली कानपुर में ही की थी और कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र नेें 10 में से 9 लोकसभा सीटें भाजपा को दी थी। फिर 2017 में कानपुर से ही माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह जी ने बूथ सम्मेलन करके चुनावी शंखनाद किया था और 52 विधानसभाओं में से 47 सीटों पर भाजपा विजयी हुई। नरेंद्र मोदी जी ने गरीबों के कल्याण के लिए अपना एक-एक पल का समय लगा दिया और गरीब कल्याण से 126 से अधिक योजनाएं लाकर पारदर्शी सरकार देश को दी। साथ ही योगी आदित्यनाथ जी की सरकार भी लोक कल्याण के काम कर रही है। हिंदुस्तान में आज दो तस्वीरे साफ हो गई है। एक ओर लोक कल्याण और गरीब कल्याण की भावना है वहीँ दूसरी तरफ एक दूसरे को सांपनाथ नागनाथ व गुंडा कहने वाले लोग जिनकी राजनीति का उद्देश्य स्वयं का कल्याण व स्वयं का स्वार्थ है वह आज एक साथ है कल्याण सिंह जी , राम प्रकाश गुप्ता जी व राजनाथ सिंह जी भी मुख्यमंत्री रहे है लेकिन उनके पास कभी सीबीआई नहीं गयी। माया, ममता, अखिलेश, मुलायम के पास ही सीबीआई जाती है क्योंकि वह चोरी करते है। आज नरेंद्र मोदी जी चोरी रोकने वाले सबसे बड़े चैकीदार है। डॉ पांडे ने लोकसभा चुनाव को देवासुर संग्राम बताते हुए कहा गरीब कल्याण के लिए समर्पित भाजपा सरकार और कमल निशान को जन-जन तक पहुंचाने का काम आप सभी को करना है।
बूथ सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि 2017 में उत्तर प्रदेश की जनता ने सपा बसपा का सूपड़ा साफ कर दिया। उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी ने खनन घोटाला किया जिसकी सीबीआई द्वारा जांच भी हो रही है, इस पर विपक्ष कहता है कि सीबीआई जांच केंद्र की साजिश से हो रही है। खनन घोटाला खुलने पर भ्रष्टाचारी डरे सहमे हुए हैं। अखिलेश सरकार सैफई महोत्सव करवाती रही जबकि योगी जी की सरकार में कुंभ महोत्सव हो रहा है। उन्हांेने कहा कि यदि योगी जी एवं मोदी जी ने जनता के लिए कुछ ना किया होता तो सारा विपक्ष एक ना हो गया होता। 86000 लाख किसानों का 36000 करोड़ कर्ज माफ किया गया है। उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के शासन में 18 से 24 घंटे बिजली आ रही है। 18000 गांव को बिजली से रोशन किया गया है। 2017 में केंद्र सरकार के विकास से ही उत्तर प्रदेश में भी भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी थी। श्री मौर्या ने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता 2019 में भी भारतीय जनता पार्टी को एक विशाल जीत दिलाएगी।
उपमुख्यमंत्री डा0 दिनेश शर्मा ने कहा कि भारत वर्ष में यह सपा, बसपा, भाकपा, माकपा, त्रिणमुल यह विभिन्न प्रकार के तमाम दल मिलकर एक साथ हुए यह हम सब भाजपा के मुकाबले किस प्रकार से एकत्रित हो जायें। उन्होंने कहा कि वह सारे दल आज डरे हुए हैं और डरे हुए क्यों हैं क्योंकि भाजपा का परचम पूरे भारत में लहरा रहा है, आज 16 प्रदेशों में सरकार में हैं। आज हमारी सरकार में गरीबों के लिए, किसानों के लिए, नौजवानों के लिए, छात्रों के लिए, व्यापारियों के लिए काम किया है, यह सारे के सारे दल आज मिलकर इस बात के लिए डरे हुए है कि मिलकर भी उनका मुकाबला नहीं कर सकते। हम जानते हैं कि हमारी शक्ति क्या है, वह तमाम दल मिलकर 24,25,26,27 दल मिलकर भी हमारा मुकाबल आज क्यों नहीं कर पा रहे हैं। उनसे पूछो तुम्हारे पास क्या है, सपा, बसपा, भाकपा, माकपा जितना भी दलों का जमावड़ा है, कार्यकर्ताओं का जमावड़ा नहीं है। हमारे पास क्या है, हमारे पास देवतुल्य कार्यकर्ताओं का समूह है, यह बूथ अध्यक्षों की सेना है, उनको पराजय करने का संकल्प लेने के लिए आज यहाँ खड़े हुए हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं पर आधारित पार्टी है। यह कार्यकर्ता जो है हमारा डंडा, जो पार्टी का नेतृत्व है हमारा झंडा है वह कार्यकर्ताओं के बल पर लहराता है। इसलिए कार्यकर्ताओं को डंडे के रूप खड़े होकर उनका मुकाबला करना है। यह सारे दल मिलकर हमारा मुकाबला नहीं कर सकते, यह संकल्प लेकर यहाँ से जाना है। यह चुनाव हमारी चुनौती है। यह चुनौती है इस देश को बचाने की, यह चुनौती जो तथाकथित दलों का गठजोड़ है। हम सब मिलकर यह संकल्प लेते हैं कि मोदी जी फिर से प्रधानमंत्री बनेंगे। एक बार फिर से अपकी बार मोदी सरकार।
इस अवसर पर अटल प्रदशर्नी का भी आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह जी ने किया। प्रदशर्नी में केन्द्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों को प्रदर्शित किया गया। राजधानी लखनऊ में अवध क्षेत्र के बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन का संचालन पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर ने किया। बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में लोकसभा चुनाव के प्रभारी व केन्द्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा, सह प्रभारी गोवर्धन झड़ापिया, नरोत्तम मिश्रा, राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिव प्रकाश जी, प्रदेश महामंत्री अशोक कटारिया, विजय बहादुर पाठक, विद्यासागर सोनकर, प्रदेश मंत्री अनूप गुप्ता, संतोष सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष सुरेश तिवारी, सहित प्रदेश के मंत्री, आशुतोष टण्डन, ‘गोपाल’, ब्रजेश पाठक, मुकुट बिहारी वर्मा, रीता बहुगुणा जोशी, रमापति शास्त्री, अनुपमा जायसवाल, स्वाति सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा0 रमापतिराम त्रिपाठी, विनय कटियार, सांसद, विधायक व पार्टी पदाधिकारियों सहित बूथ अध्यक्ष, सेक्टर प्रमुख, सेक्टर संयोजक व जिला पदाधिकारी सम्मलित हुए।

Facebook Comments