महिला सशक्तीकरण के लिए प्रतिबद्ध है मोदी सरकार,19फरवरी से पैनिक बटन देशभर में लागू: राजीव रंजन

पटना, फरवरी 10, 2019: महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए प्रदेश भाजपा प्रवक्ता सह पूर्व विधायक श्री राजीव रंजन ने कहा “ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार महिला अधिकारों की रक्षामहिला सशक्तीकरण और महिला सुरक्षा के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। महिलाओं को समान अधिकारआर्थिक अवसरसामाजिक सहयोगकानूनी सहायता उपलब्ध कराने के लिए केंद्र सरकार ने विभिन्न योजनाएं और कार्यक्रम लागू किए हैं। अब इसी दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए केंद्र सरकार मुसीबत में फंसी महिलाओं को तुरंत सहायता पहुंचाने के लिए 19 फरवरी से मोबाइल फोन में पैनिक बटन को अनिवार्य करने जा रही है, जिसके बाद किसी तरह की मुसीबत में पड़ने पर महिलाओं को बस इस बटन को दबाना होगा। मोबाइल के बेसिक पैनिक बटन के दबाने पर सायरन की तरह जोरदार आवाज निकलेगीजिससे आसपास के लोगों को जानकारी हो जाएगी। इसके अलावा पैनिक बटन दबाते ही जीपीएस की मदद से नजदीकी पुलिस थाने को महिला के लोकेशन का पता चल जाएगा और वह तुरंत महिला के पास मदद के लिए पहुंच जाएंगे। इसके साथ ही मोबाइल में पहले से महिला ने जिन पांच करीबियों के नाम दर्ज किए होंगेउनके पास एसएमएस संदेश पहुंच जाएंगे। महिला सुरक्षा की दिशा में सरकार का यह कदम काफी मददगार साबित होगा।

श्री रंजन ने आगे कहा “ महिला सुरक्षा इस सरकार की प्राथमिकताओं में हमेशा शुमार रहा है| पहले जहां हिंसा की शिकार हुई महिलाओं को पुलिस और दूसरे विभागों से मदद के लिए भटकना पड़ता था, वहीं अब ऐसी महिलाओं की मदद के लिए देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में वन स्टॉप सेंटर्स’ खोले जा रहे हैं। इन केंद्रों को महिला हेल्पलाइन के साथ जोड़ा गया है और ये पीड़ित महिलाओं को 24 घंटे आपातकालीन सेवा मुहैया करा रहे हैं। इन केंद्रों के माध्यम से पीड़ित महिलाओं को पुलिसचिकित्साकानूनी सहायतामनोवैज्ञानिक सहायता और जरूरत पड़ने पर आश्रय भी प्रदान किया जा रहा है। इसके अलावा महिलाओं की मदद के लिए केंद्र सरकार ने वुमन हेल्पलाइन 181 शुरू की है। यह हेल्पलाइन नंबर देश के 28 राज्यों को कवर कर रहा है। पिछले एक वर्ष में इस हेल्पलाइन के जरिए 11 लाख महिलाओं ने शिकायत दर्ज कराई हैंऔर उनका निस्तारण किया गया है।“   

Facebook Comments