सांसद मनोज तिवारी ने केंद्र सरकार द्वारा किए गये सराहनीय कार्यों की दी जानकारी

नई दिल्ली, 28 नवम्बर।  उत्तर पूर्वी दिल्ली के सांसद श्री मनोज तिवारी ने अपने संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले दोनों जिलों, नवीन शाहदरा एवं उत्तर पूर्वी दिल्ली जिला के पदाधिकारियों के साथ बैठक का आयोजन किया। श्री मनोज तिवारी ने यमुना विहार में आयोजित बैठक में दोनों जिलों के पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों एवं संसदीय क्षेत्र में रहने वाले प्रदेश पदाधिकारियों से लगभग 2 घंटे तक बातचीत की।
बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने क्षेत्र की स्थानीय समस्याओं को सांसद श्री मनोज तिवारी के समक्ष रखा वहीं केन्द्र सरकार द्वारा जनहित में किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली। बैठक में मौजूद पदाधिकारियों को श्री मनोज तिवारी ने बताया कि वो केंद्र सरकार की उपलब्धियां लेकर जनता के बीच जायें। उन्होंने कहा कि उत्तर पूर्वी दिल्ली संसदीय क्षेत्र में एक सांसद के रूप में जितना काम उन्होने किया है उतना विगत कई पंचवर्षीय योजनाओं में नहीं हुआ है। जरूरत है उन उपलब्धियों को जनता के दिल दिमाग तक पहुँचाना उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और केंद्र सरकार की उपलब्धियाँ, 2019 मे पार्टी की जीत का मजबूत आधार बनेगा।
जिला अध्यक्ष अजय महावर ने कहा कि पूरे साढ़े चार साल केंद्र सरकार ने जो काम किये हैं आने वाले छः महीने में उन्हें जनता तक पहुँचाने का काम कार्यकर्ता करेंगे और इस तरह की बैठकों का आयोजन मंडल स्तर तक किया जाएगा।
जिलाध्यक्ष कैलाश जैन ने कहा कि इन बैठकों के माध्यम से केंद्र सरकार की योजनाओं की सही जानकारी पदाधिकारियों को मिलेगी और पदाधिकारी बेहतर तरीके से सरकार और जनता के बीच में सेतु का काम कर पायेंगे।
बैठक मे प्रदेश पदाधिकारी डाॅ. अनिल गुप्ता, श्री हर्ष मल्होत्रा, जिला महामंत्री श्री संजय त्यागी, मास्टर बिनोद, चैधरी भँवर सिंह, पूर्वी दिल्ली नगर निगम में स्थाई समिति के अध्यक्ष मास्टर सत्यपाल सिंह, मीडिया विभाग के प्रदेश सह-प्रमुख श्री आनंद त्रिवेदी सहित सभी जिला पदाधिकारी एवं मण्डल अध्यक्ष शामिल हुये।

Facebook Comments