सांसद श्री मनोज तिवारी ने किया “मकर संक्रान्ति सांसद-नागरिक-कार्यकर्ता मिलन उत्सव” का आयोजन किया

नई दिल्ली, 14 जनवरी। मकर संक्रान्ति के उपलक्ष्य में सांसद-नागरिक-कार्यकर्ता मिलन उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं उत्तर पूर्व दिल्ली के सांसद श्री मनोज तिवारी ने शास्त्री पार्क के बाबा श्यामगिरि स्थित लक्ष्मी टेंट मे किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से जहाँ उत्सव को भव्य बनाया गया, वहीं दही-चूरा-खिचड़ी और तिल से बने पारंपरिक पकवानों की व्यवस्था भी की गयी। कार्यक्रम मे उपस्थित कार्यकर्ता और क्षेत्र निवासियों को श्री मनोज तिवारी के अलावा पूर्वी दिल्ली नगर निगम के महापौर श्री बिपिन बिहारी सिंह, पूर्व सांसद श्री लाल बिहारी तिवारी, जिलाध्यक्ष श्री अजय महावर, श्री कैलाश जैन, जोन चेयरमैन श्री प्रमोद गुप्ता ने भावपूर्ण संबोधन से मकर संक्रान्ति की बधाई दी।

इस अवसर पर श्री मनोज तिवारी ने कहा कि मकर संक्रान्ति को स्नान और दान का पर्व भी कहा जाता है। इस दिन तीर्थों एवं पवित्र नदियों में स्नान का बेहद महत्व है, साथ ही तिल, गुड़, खिचड़ी, फल एवं राशि के अनुसार दान करने पर पुण्य की प्राप्ति होती हे। ऐसी मान्यता है कि इस दिन किए गए दान से सूर्य देवता प्रसन्न होते हैं। इन सभी मान्यताओं के अलावा मकर संक्रांति पर्व से एक उत्साह और भी जुड़ा है। इस दिन पतंग उड़ाने का भी विशेष महत्व होता है। लोग बेहद आनंद और उल्लास के साथ पतंगबाजी करते हैं। मकर संक्रांति का त्योहार 14 जनवरी को मनाया जाता है जब सूर्य उत्तरायण होकर मकर रेखा से गुजरता है। कभी-कभी 13 या 15 जनवरी को भी मकर संक्रान्ति का त्यौहार मनाया जाता है। मकर संक्रांति का सीधा संबंध पृथ्वी के भूगोल और सूर्य की स्थिति से है। जब सूर्य मकर रेखा पर आता है वह दिन 14 जनवरी का होता है।

श्री मनोज तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेत्रत्व मे देश का परिवेश बदल रहा है। विश्व पटल पर भारत का गौरव बढ़ रहा है। देश नित्य नई विकास की ऊँचाइयों को छू रहा है लेकिन शिखर अभी शेष है और शेष को पूर्ण करने के लिए 2019 मे श्री नरेंद्र मोदी का पुनः प्रधानमंत्री बनना जरूरी है। उन्हांेने कहा कि सभी दिल्लीवासियों के जीवन से दुख, दरिद्रता और अभाव का अंत हो, मंै ऐसी कामना भगवान भास्कर से करता हूँ।

कार्यक्रम मे भाजपा बूथ प्रबंधन विभाग के प्रदेश संयोजक श्री धर्मवीर सिंह, विधायक श्री जगदीश प्रधान, श्री संजय त्यागी, श्री कर्मवीर चंदेल, मास्टर विनोद, श्री राजेंद्र अग्रवाल, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष डाॅ. यूके चैधरी, मीडिया विभाग के प्रदेश सह-प्रमुख श्री आनंद त्रिवेदी, पूर्व विधायक श्री रणजीत कश्यप, पूर्व जिलाध्यक्ष श्री सीताराम गुप्ता, पार्षद सर्वश्री प्रवेश शर्मा, सुषमा मिश्रा, पुनीत शर्मा, सुमनलता नागर, सचिन शर्मा, अनिल त्यागी, कन्हैया कुमार, रीना माहेश्वरी, कोस्तुवानंद बलोदी, उर्मिला राणा, पूजा मदान, राजा इकबाल सिह, रेखा सिन्हा, पूर्व पार्षद महक सिह, मनोज त्यागी, अन्नपूर्णा मिश्रा, सत्या शर्मा, हर्ष मल्होत्रा, भाजपा नेता जगत नारायण गुप्ता, आनंद मिश्रा, बी एन झा, मोहन गोयल, नीरज तिवारी, राकेश डेढा, सर्वेंद्र मिश्रा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष मनी बंसल, सांसद प्रतिनिधि रामनरेश पाराशर सहित सभी मंडल अध्यक्ष, पार्षद एवं सैकड़ों कार्यकर्ता व बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Facebook Comments