मेरा परिवार भाजपा परिवार अभियान के अंतर्गत कार्यकर्ताओं को दिलाया मोदी जी को पुनः प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प

नई दिल्ली, 21 फरवरी।  भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह ने मेरा परिवार भाजपा परिवार देशव्यापी कार्यक्रम की शुरूआत 12 फरवरी को अहमदाबाद से की थी जो की 2 मार्च तक पूरे देश में चलेगा। प्रदेश अध्यक्ष श्री मनोज तिवारी ने अपने आवास पर भारतीय जनता पार्टी का स्टीकर व झण्डा लगाकर फिर एक बार मोदी सरकार का विजय संकल्प लिया है। इस अभियान के अन्तर्गत कार्यकर्ता रुडमतंच्ंतपअंतठींरचंच्ंतपअंत हैशटैग के साथ सोशल मीडिया के माध्यम से भाजपा के प्रति अपना समर्थन और प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के प्रति अपना विश्वास व्यक्त कर रहे है। रुडमतंच्ंतपअंतठींरचंच्ंतपअंत पर अपनी फोटो अपलोड करने में समाज के सभी वर्गों की भागीदारी देखी जा रही है। सोशल मीडिया पर अधिक से अधिक शेयर कर देशवासी अपने दोस्तों व रिश्तेदारों को भाजपा परिवार के साथ जोड़ने के लिए हैशटैग शेयर कर रहे है।

इसी कार्यक्रम के अनुसार दिल्ली भाजपा के महामंत्री श्री कुलजीत सिंह चहल ने आज चांदनी चैक विधानसभा में और महामंत्री श्री रविन्द्र गुप्ता ने आज नई दिल्ली विधानसभा में कार्यकर्ताओं के बीच जाकर उन्हें प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को पुनः 2019 में प्रधानमंत्री बनाने के लिए विजय सकंल्प दिलाया। दिल्ली भाजपा के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता अपने-अपने घरों पर भाजपा का स्टीकर व झण्डां लगाकर मेरा परिवार भाजपा परिवार अभियान में अपनी भागीदारी दे रहे है।

कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुये श्री कुलजीत सिंह चहल ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य मोदी सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को बूथ स्तर पर घर-घर तक ले जा कर प्रचार-प्रसार करना है। मोदी सरकार ने देश के 50 करोड़ आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के जीवन स्तर को बदलने के लिए कई ऐतिहासिक कार्य किये है जो आजादी के 70 साल में  कभी नहीं हुये। इस सभी योजनाओं के लाभार्थियों को महा सम्पर्क अभियान के माध्यम से पार्टी से जोड़ा जायेगा। देश के 22 करोड़ लाभार्थियों तक सरकार की योजनाओं का लाभ तो पहुंच गया लेकिन अभी भी देश में करोड़ों लोग इन योजनाओं से वंचित है। इन सभी लोगों का आशीर्वाद प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा को मिले ताकि देश के अन्य वंचित लोगों तक योजनाओं का फायदा पहुंच सके।

श्री रविन्द्र गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने साफ नीयत सही विकास के आधार पर 5 वर्षों में अविश्वसनीय कार्य किये है। पूर्ण बहुमत और मजबूत सरकार किस तरह से कार्य करती है यह मोदी जी ने विश्व के सामने रखा है। देश ही नहीं विदेश में प्रधानमंत्री के ऐतिहासिक निर्णयों की प्रशंसा होती है। आज विश्व की सबसे बड़ी व लोकतांत्रिक पार्टी भाजपा है ऐसे में हम सभी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी बढ़ जाती है। हम सभी को प्रधानमंत्री के कार्यों का प्रचार-प्रसार करने के साथ-साथ देश के करोड़ों परिवारों से मिलकर उन्हे भाजपा में जोड़ना है।

Facebook Comments