प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व मे केन्द्र मे एक बार फिर पूर्ण बहुमत से बनेगी एनडीए सरकार-मोर्चा

पटना 13 जनवरी 2019 राष्ट्रीय सामाजिक न्याय मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह वरिष्ठ भाजपा नेता उपेन्द्र चौहान,प्रधान महासचिव नरेश महतो, महासचिव गणेश यादव एव राष्ट्रीय प्रवक्ता नीलमणि पटेल ने एक बयान जारी कर कहा कि महागठबंधन के नेता चाहे लाख कौशिश कर ले किन्तु देश मे एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी के नेतृत्व मे भ्रष्टाचार मुक्त एनडीए सरकार पूर्ण बहुमत से बनेगी। देश कि जनता विकासवादी सोच व भ्रष्टाचार मुक्त शासन के लिए ही पिछले बार भाजपा नीत एनडीए गठबन्धन को आपार बहुमत देकर कांग्रेस के भ्रष्टाचार व्यापी कुव्यवस्था को उखार के मोदी जी के कुशल नेतृत्व मे अपनी आस्था व्यक्त करते हुये न्याय प्रिय सरकार कि स्थापना की थी। मोदी सरकार के केन्द्र मे सत्तारूढ़ होने से देश के युवाओं, किसानों व गरीबो के हित मे योजनाओं को धरातल पर उतारा गया है। पिछले पांच साल के मोदी जी के कार्यकाल मे एक भी भ्रष्टाचार का आरोप केन्द्र सरकार पर नही लगा जो यह दर्शाता है कि भ्रष्टाचार मुक्त शासन व भ्रष्टाचार नियंत्रण कि दिशा मे मोदी जी के वचनबद्ध है।
मोर्चा नेताओं ने कहा कि प्रदेश के महागठबंधन के कुछ नेता बिहार मे मोदी जी के विजय रथ को रोकने का दिवा स्वप्न देख रहे है। उनका यह स्वप्न मुंगेरी लाल का हसिन स्वप्न साबित होने वाला है। महागठबंधन मे शामिल एक दल के नेता पर स्वयं भ्रष्टाचार का गंभीर आरोप लगा है। पहले वे जनता के बीच अपने उपर लगे आरोपो का तो जवाब दे। महागठबंधन के नेताओं कि हालत बिहार मे पतली होने वाली है। चुनाव बाद महागठबंधन के नेताओं को अपनी राजनीतिक अस्तित्व का आकलन हो जायेगा।

Facebook Comments