नोवरा ने अफ़्रीकी नागरिक एवं युवा नेता एजुएगो लॉरेंस को किया सम्मानित

नॉएडा – नॉएडा विलेज रेसिडेंट्स एसोसिएशन (नोवरा ) ने आज अफ़्रीकी मूल के नागरिक श्री एजुएगो लॉरेंस को भारत अफ्रीका मैत्री में योगदान देने के लिए सम्मानित किआ , लॉरेंस भारत में रहकर माइक्रोबायोलॉजी में स्नाकोत्तर की पढाई के साथ साथ एसोसिएशन ऑफ़ अफ्रीकन स्टूडेंट्स इन इंडिया (आसी ) के महासचिव भी हैं , जो पचास वर्षों से भी अधिक समय से देश में पढ़ रहे अफ़्रीकी नागरिकों के हितों के साथ साथ भारत के साथ अच्छे  सम्बन्ध बनाने में लगी हुई संस्था है , इसके पदाधिकारी अफ्रीका जाकर कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष भी बने हैं , लॉरेंस एवं नोवरा  के प्रयासों से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों में पहले भी इस प्रकार की मित्रता संधि हो चुकी है , इसके साथ ही वह स्वच्छ भारत अभियान के तहत नॉएडा की एक जानी मानी संस्था नव ऊर्जा युवा संस्था के साथ मिलकर सफाई अभियान चला चुके हैं , जिसमें इन छात्रों ने स्वयं झाड़ू से सफाई कर एक मिसाल पेश की थी , लॉरेंस अंतराष्ट्रीय यूथ  समिति से भी जुड़े हुए हैं और हाल ही में उन्हें इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ गवर्नेंस एंड लीडरशिप का अफ़्रीकी मामलों का निदेशक भी नियुक्त किआ गया है।
लॉरेंस को सम्मानित करते हुए संस्था के अध्यक्ष श्री रंजन तोमर , उपाध्यक्ष श्री अजय चौहान एवं महासचिव श्री पुनीत राणा ने संवाददाताओं को यह जानकारी दी के भारत अफ़्रीकी मैत्री के लिए नोवरा एवं अफ़्रीकी संस्थाएं तत्पर हैं , अगली सदी अफ्रीका एवं भारत दोनों की है , ऐसे में हमें साथ मिलकर चलना आवश्यक है , इस दौरान श्री लॉरेंस ने नोवरा का धन्यवाद किया एवं यह उम्मीद जगाई की वह ग्रामीण क्षेत्रों के साथ मिलकर भाईचारे के साथ यहाँ की समस्याओं  के निदान में साथ देना चाहते हैं एवं साथ मिलकर सतत विकास लक्ष्यों की प्राप्ति का प्रयास जारी रखेंगे।

Facebook Comments