भाजपा के लिए अप्रवासी भारतीय उतरे मैदान में,चुनाव में प्रवासी बिहारियों की भी मदद ली जाएगी

पटना, 17 फरवरी। आज बिहार भाजपा मुख्यालय में प्रवासी भारतीय/बिहारियों की बैठक हुई। इस बैठक में सहमति बनी कि आगामी लोकसभा चुनाव में प्रवासी बिहारियों की भी मदद ली जाएगी और इसकी तैयारी शुरू हो चुकी है। लगभग 15 जिलों में संयोजक भी बन चुके हैं, 40 जिलों का लक्ष्य है। ये सभी प्रवासी जिला स्तर पर काम कर रहे हैं। इनकी 9 सदस्यीय टीम है, जो बाकायदा भाजपा का प्रचार-प्रसार कर रही है। लगभग सभी जिलों में टीम बन चुकी है। इस चुनाव में विदेशों तक से लोग आकर भाजपा का प्रचार प्रसार करेंगे।
बैठक भाजपा के महामंत्री नगेंद्रजी की अध्यक्षता में हुई और इसमें एनएनओझा प्रभारी, विदेश विभाग, भाजपा, अनिल दत्त सिंह, संयोजक विदेश विभाग, भाजपा भी शामिल थे। इनके साथ सत्येंद्र कुमार, राजेश तिवारी, शतेंदु और नवीन सिंह भी थे। अमेरिका से डॉक्टर कृष्ण और कनाडा से डॉक्टर प्रेम कुमार भी इस बैठक में थे। प्रेम कैरेबियन देशों के प्रमुख हैं।
इन लोगों की 28 आदमियों की समिति है और यह पहली ऐसी मीटिंग थी। आज दोपहर में इस टीम की बैठक हुई। इसमें देश के आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर बात हुई। यह मूलतः बौद्धिकों की टीम है। इसमें अधिकतर पेशेवर लोग हैं, वकील, मीडिया के लोग और सीए हैं।

Facebook Comments