अवसरवादी राजनीति का प्रतिक है उपेन्द्र: मोर्चा 

पटना:  राष्ट्रीय सामाजिक न्याय मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र चौहान,प्रधान महासचिव नरेश महतो, उपाध्यक्ष रवि वर्मा,  महासचिव गणेश यादव एव मुख्य प्रवक्ता नीलमणि पटेल ने बयान जारी कर रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा के द्वारा केन्द्रीय मंत्रीमंडल से इस्तीफा दिये जाने कि घोषणा पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये कहा कि उपेन्द्र कुशवाहा खिसियानी बिल्ली खम्भा नोचे वाली कहावत को चरितार्थ कर दिये है।

मोर्चा नेताओं ने कहा कि उपेन्द्र कुशवाहा के केन्द्रीय मंत्रीमंडल से इस्तीफा देने से एनडीए के उपर कोई खास असर पड़ने वाला नही है चुकि 2014 लोकसभा चुनाव मे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के चुनावी लहर पर सवार होकर रालोसपा हिस्से की तीन सिट जीतने का काम किया जो कि बिलकुल नरेन्द्र मोदी जी के परिवर्तन के साथ बिहार की जनता गोलबंद थी जिसका पुरा लाभ रालोसपा ने उठाया।
मोर्चा नेताओ ने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव मे भाजपा जदयू लोजपा के मजबूत गठबंधन के सामने उपेन्द्र कि राजनीति अब बिहार मे चलने वाली नही है।
बिहार कि जनता उपेन्द्र कुशवाह के मौका परस्त राजनीति से भलि भाति अवगत है। उपेन्द्र कुशवाहा को राजनीतिक रुप से आगे बढाने वाले नीतीश कुमार के वे नही हुये तो वे किसी के नही हो सकते। उनके राजनीतिक दृष्टि मे न राज्य है, न सामाज है और न देश है केवल उनका अपना राजनीतिक स्वार्थ है। बिहार कि जनता आज भी नीतीश कुमार व सुशील कुमार मोदी व रामविलास पासवान कि अगुवाई वाली एनडीए के पक्ष मे एकजुट है। चुनाव मे उपेन्द्र कुशवाह को अपनी राजनीतिक हैसियत का पता चल जायेगा।

Facebook Comments