पावन पर्व मकर संक्रांति के अवसर पर काव्य गोष्ठी व सम्मान समारोह का आयोजन किया गया

आगरा | बृजलोक साहित्य -कला- संस्कृति अकादमी व भारतीयम् साहित्य सभा-आगरा के संयुक्त तत्वावधान में वरिष्ठ साहित्यकार रवीन्द्र वर्मा जी के निवास वैभव रेजीडैंसी (आगरा) में काव्य गोष्ठी व सम्मान समारोह का आयोजन पावन पर्व मकर संक्रांति के अवसर पर किया गया | रवीन्द्र वर्मा जी द्वारा रचित काव्य पुस्तक – ‘खोज लें हम सत्य’ के लिए उन्हें बृजलोक अकादमी के सौजन्य से मुकेश कुमार ऋषि वर्मा द्वारा ‘श्रेष्ठ साहित्य साधक सम्मान’ प्रदान किया गया |

इनके साथ ही देशभर के कलमकारों को भी अलग – अलग सम्मान / उपाधियां प्रदान की गई, जिनमें प्रमुख हैं – कशमीरी लाल चावला (मुक्तसर-पंजाब), ओम के. सी. कश्यप (नई दिल्ली), राजीव पाण्डेय (जौनपुर – उ. प्र.), किशोर कुमार केवट (शाजापुर – म. प्र.), श्याम सुंदर गर्ग (भीलवाडा -राजस्थान), डा. अमी आधार निडर (आगरा-उ. प्र.), राम नारायण साहू (रायपुर-छ. ग.), डॉ. तुमुल विजय (चन्दौसी-उ. प्र.), राजशेखर भट्ट (देहरादून -उ. ख.), डॉ. सतीश चन्द्र शर्मा सुधांशु (बदायूं -उ. प्र.), ओमप्रकाश गुप्ता (मेरठ-उ.प्र.), श्रीमती चन्द्र प्रभा (मेरठ-उ. प्र.), अशोक कुमार गुप्त अशोक (कानपुर – उ. प्र.), डीके भास्कर (मथुरा – उ. प्र.) आदि |

काव्यगोष्ठी में उपस्थित सभी सम्मानित कविगणों ने सुमधुर काव्यपाठ किया | मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. शेषपाल सिंह शेष, संजीव गौतम, डॉ. अंगद धारिया, डा. रमेश आनन्द, चन्द्र वीर सिंह सोलंकी, शैलेन्द्र कुमार राना, योगी सूर्य नाथ मंचासीन रहे |

कार्यक्रम का संचालन रविन्द्र वर्मा द्वारा किया गया व कार्यक्रम की अध्यक्षता पुरुषोत्तम फौजदार ने की | इसके साथ ही साहित्य की वर्तमान स्थिति पर विस्तार पूर्वक विचार विमर्श किया गया | काव्य गोष्ठी व सम्मान समारोह भव्य व सार्थक रुप से सम्पन्न हुआ |

Facebook Comments