20जनवरी को 1लाख अनुसूचित जाति के लोगों की विशाल जनसभा भी आयोजित होगी-विनोद सोनकर

नई दिल्ली, 16 जनवरी।  अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री विनोद सोनकर ने आज दिल्ली भाजपा प्रदेश कार्यलाय पर अबकी बार फिर से मोदी सरकार के संकल्प के साथ अनुसूचित जाति मोर्चा का नागपुर में होने वाले राष्ट्रीय अधिवेशन भीम विजय संकल्प 2019 और भीम विजय संकल्प-2019 रैली को लेकर प्रेस वार्ता की। इस प्रेस वार्ता में दिल्ली भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष श्री मोहन लाल गिहारा, अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी श्री विजय पहाड़िया व मीडिया प्रमुख श्री अशोक गोयल देवराहा उपस्थित थे।
प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए श्री विनोद सोनकर ने बताया कि पिछले 5 साल के सफल कार्यकाल को देखते हुए 2019 में अबकी बार फिर मोदी सरकार के संकल्प को पूर्ण करने के लिए संघ की हृदयस्थली के लिए जन्मभूमि कहे जाने वाली और बाबा साहेब के जीवन से जुड़ी नागपुर की पावन भूमि पर आगामी 19 और 20 जनवरी को भारतीय जनता पार्टी की अनुसूचित जाति मोर्चा का भीम विजय संकल्प राष्ट्रीय अधिवेशन और भीम विजय संकल्प रैली का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में देश भर से अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष, महामंत्री से लेकर जिला पंचायत के पदाधिकारीगण एवं उसके ऊपर के संसदीय सदस्य अर्थात पंचायत से संसद तक के अनुसूचित जाति के जनप्रतिनिधि भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि इसमें 19 जनवरी को देश भर के लगभग 10,000 अनुसूचित जाति मोर्चा के जनप्रतिनिधि राष्ट्रीय अधिवेशन में हिस्सा लेंगे। इसके साथ ही 20 तारीख को पूरे महाराष्ट्र से लगभग 1,00,000 अनुसूचित जाति के लोगों की विशाल जनसभा भी आयोजित होगी।
श्री सोनकर ने जानकारी देते हुए बताया कि इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से केंद्रीय मंत्री माननीय श्री नितिन गडकरी एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह भी उपस्थित रहेंगे और समापन के अवसर पर महाराष्ट्र के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री देवेंद्र फडणवीस और अनुसूचित समाज से जुड़े जितने भाजपा के मंत्री हैं भारत सरकार में और प्रदेशों में वे सभी उपस्थित रहेंगे।
श्री सोनकर ने बताया कि इस अधिवेशन और रैली का उद्देश्य देश भर के अनुसूचित समाज के लोगों को अबकी बार फिर मोदी सरकार के संकल्प को पूरा करने के लिए संकल्पित करना है और इसके लिए सब लोग लड़ेंगे। इसके साथ-साथ आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने इस समाज के लिए जो अनेक काम पिछले 4.5 साल में किया है वह देश को बताना है। उन्होंने बताया कि उन अनेक कामों में चाहे बाबा साहेब को सम्मान देने के लिए विशेष सत्र आयोजित करने की बात हो या देश में सामाजिक और आर्थिक समानता के लिए अनेक काम करने की बात हो। उन्होंने कहा कि 26 जनवरी 1950 को देश का संविधान पारित करने के लिए बाबा साहेब ने कहा था कि अबसे देश में राजनैतिक समानता तो आ जाएगी लेकिन आर्थिक और सामजिक समानता आना अभी बाकी है। देश भर के अनुसूचित समाज के लोगों को ये बताना होगा कि देश में सामाजिक और आर्थिक समानता की शुरुआत 26 मई 2014 से हुई है। जब से देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने सत्ता की बागडोर संभाली है तबसे सामाजिक और आर्थिक समानता कैसे आये इसके लिए निरंतर काम किये हैं।

Facebook Comments