15 जनवरी से सैनिक सम्मान अभियान प्रारम्भ होगा – सुनील बंसल

लखनऊ 07 जनवरी 2019, भारतीय जनता पार्टी सैनिक सम्मान अभियान के तहत शहीद परिवारों एवं पूर्व सैनिकों का सम्मान करेंगी। सैनिक सम्मान अभियान 15 जनवरी से 3 मार्च तक चलेंगे। भाजपा ने कहा कि सैनिकों के शौर्य साहस और बलिदान के प्रति भाजपा सदैव नतमष्तक रही है। भाजपा प्रदेश मुख्यालय में सैनिक सम्मान अभियान कार्यशाला में कार्ययोजना की अंतिम रूप दिया गया। 
भाजपा प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने अभियान के तहत आगामी कार्यक्रमों को बताते हुए कहा कि 15 जनवरी से सैनिक सम्मान अभियान प्रारम्भ होगा। भारतीय जनता पार्टी सैनिक सम्मान अभियान के तहत शहीदों के स्मारकों पर श्रद्धासुमन अर्पण करने के साथ ही शहीदों के परिवारों का सम्मान करेगी। भाजपा के प्रदेश, क्षेत्र व जिला के पदाधिकारी व नेतागण सैनिक सम्मान अभियान में जाएंगे। भाजपा 3 मार्च (रक्षा दिवस) को शौर्य दिवस के रूप में मनाएगी।
प्रदेश महामंत्री व अभियान प्रभारी विद्यासागर सोनकर, प्रदेश मंत्री व अभियान सह प्रमुख संतोष सिंह, त्रयम्बक त्रिपाठी, पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक दयाशंकर दुबे, प्रकोष्ठ प्रभारी शिव कुमार पाठक, पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ सह संयोजक स्कवार्डन लीडर राखी अग्रवाल ने भी अभियान की सफलता के लिए कार्यशाला में प्रशिक्षण दिया। कार्यशाला में क्षेत्र व जिला के अभियान प्रमुख उपस्थित रहे।

Facebook Comments