नोएडा सेक्टर 82 में श्री महालक्ष्मी यज्ञ एवं श्रीराम कथा 8 दिसंबर से

नोएडा:   शनिवार को श्री महालक्ष्मी यज्ञ एवं श्रीराम कथा की तैयारियों को लेकर निरंजनी अखाड़ा, ब्रम्हचारी कुटी सेक्टर 82 नोएडा में महंत ओम भारती महाराज के मार्गदर्शन में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में 8 दिसंबर से 16 दिसंबर तक होने वाली श्रीराम कथा एवं श्री महालक्ष्मी यज्ञ की तैयारियों को लेकर गहन मंत्रणा हुई।

आयोजन समिति के संयोजक एवं मुख्य यजमान राघवेंद्र दुबे ने बताया कि श्री महाकाल की नगरी उज्जैन से पधार रहे सरस कथा वाचक श्री अतुल प्रेम जी महाराज के श्रीमुख से भक्तजन श्रीराम कथा का नौ दिनों तक रस पान करेंगे। यज्ञाचार्य महेश पाठक के दिशानिर्देश में विद्वान ब्राम्हणों द्वारा श्री महालक्ष्मी यज्ञ कराया जाएगा। 8 दिसंबर को 11 बजे से कलश यात्रा का शुभारंभ होगा तत्पश्चात श्रीराम कथा शुरू होगी। श्री महालक्ष्मी यज्ञ प्रतिदिन प्रातः 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगा वहीं श्रीराम कथा सायं 4 बजे से 8 बजे तक होगी।  17 दिसंबर को विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। धार्मिक आयोजन का उद्देश्य समाज एवं नई पीढ़ी को संस्कारों के साथ जोड़े रहना है।
 बैठक में संजय शुक्ला, रवि राघव, देवमणि शुक्ला, सुशील पाल, मदन पंडित,विष्णु शर्मा, देवेंद्र गुप्ता, रामवीर यादव, विपिन अग्रवाल,संजय पांडे, रमेश वर्मा,पंकज झा, संजय राउत, शिवव्रत तिवारी, हरि जी सहित तमाम आयोजन समिति के पदाधिकारी मौजूद रहे।

Facebook Comments