श्री गुरु नानक देव जी ने अपना  संपूर्ण जीवन मानव सेवा के लिए समर्पित कर दिया

नई दिल्ली, 23 फरवरी। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष श्री मनोज तिवारी की उपस्थिति में भाजपा सिख प्रकोष्ठ ने आज दिल्ली प्रदेश कार्यालय पर सिख धर्म के संस्थापक और पहले गुरु श्री गुरुनानक देव जी के 550 वे प्रकाश पर्व शताब्दी पर महान कीर्तन दरबार का आयोजन किया। महान कीर्तन दरबार में पाठ श्री रहराज साहिब, कीर्तन महंत महिन्दर सिंह, कीर्तन भाई सुखजीत सिंह, कीर्तन भाई अमनदीप सिंह द्वारा भजन कीर्तन किया गया।

इस महान कीर्तन में भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रो. विजय कुमार मलहोत्रा, केन्द्रीय मंत्री श्री विजय गोयल, राष्ट्रीय मंत्री सरदार आर पी सिंह, प्रदेश संगठन महामंत्री श्री सिद्धार्थन, प्रदेश महामंत्री श्री कुलजीत सिंह चहल, श्री रविन्द्र गुप्ता, श्री राजेश भाटिया, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री राजीव बब्बर, सिख प्रकोष्ठ प्रभारी सरदार कुलविन्दर सिंह बंटी, संयोजक सरदार कुलदीप सिंह, प्रदेश मीडिया सह-प्रभारी श्री नीलकांत बख्शी, मीडिया प्रमुख श्री अशोक गोयल देवराह सहित सभी प्रदेश पदाधिकारी एवं जिला पदाधिकारी उपस्थित रहे।

श्री मनोज तिवारी ने बताया कि गुरु नानक देव ने “इक ओंकार“ का मंत्र दिया यानी ईश्वर एक है। वह सभी जगह मौजूद है। हम सबका “पिता” वही है इसलिए सबके साथ प्रेमपूर्वक रहना चाहिए। अरदास में “नानक नाम चढ़दी कला, तेरे भाने सर्बत दा भला“ कहा जाता है अर्थात गुरू नानक देव जी का संदेश सर्वधर्म सांझाीवालता, आपसी भाई चारे का है। उन्हीं से प्रेरित होकर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने “सबका साथ सबका विकास“ का नारा दिया जिसका मतलब सभी धर्म, जाति, पंथ आदि को साथ लेकर चलना व सबके साथ चलना।

श्री मनोज तिवारी ने बताया कि श्री गुरु नानक देव जी ने अपना  संपूर्ण जीवन मानव सेवा के लिए समर्पित कर दिया तथा परोपकार करना, गलत व्यक्ति को सही राह पर ले जाना, लंगर प्रथा चलाना जो जिसका पालन करते हुये विश्वभर में लंगरों का आयोजन हो रहा है। सभी के लिए मन में प्रेम रखना यह सब उनकी शिक्षा के कुछ बिंदु है।

इस अवसर पर सिख प्रकोष्ठ सह-संयोजक सरदार प्रभजीत सिंह जीती, सरदार कंवलजीत सिंह धीर, सरदार जसप्रीत सिंह माटा, सरदार जगदीप सिंह कोहली, सरदार मनप्रीत सिंह हंसपाल, सरदार गुरजोत सिंह, सोशल मीडिया प्रमुख सरदार अमरजीत सिंह अमर सहित बड़ी संख्या में सिख संगत ने अरदास लगाई। महान कीर्तन दरबार में आई संगत ने गुरू का  लंगर ग्रहण किया।

Facebook Comments