दिल्ली की बहनों ने पुनः देश की बागडोर श्री नरेन्द्र मोदी को देने का संकल्प लिया है-स्मृति ईरानी

नई दिल्ली, 16 दिसम्बर।  दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री मनोज तिवारी के नेतृत्व में दिल्ली भाजपा महिला मोर्चा की ओर से आज दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में महिला हुंकार रैली का आयोजन किया गया। पूरी दिल्ली से महिलाओ का एक बड़ा जन सैलाब महिला हुंकार रैली में आम आदमी पार्टी की गूंगी-बहरी सरकार को जगाने व महिलाओं पर उनके मंत्रियों एंव नेताओं की अभद्र टिप्पणी और महिलाओं की सुरक्षा के प्रति दिल्ली सरकार की अनदेखी को लेकर व केजरीवाल सरकार की महिला विरोधी सोच को जनता के बीच उजागर करने और 2019 में श्री नरेन्द्र मोदी को पुनः प्रधानमंत्री बनाने के संकल्प के साथ दिल्ली भाजपा की महिलाओं का शंखनाद हुंकार के रूप में रामलीला मैदान में गूंज उठा।
इस हुंकार रैली में केन्द्रीय मंत्री श्रीमती स्मृति ईरानी, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री श्याम जाजू, राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. अनिल जैन, दिल्ली भाजपा अध्यक्ष श्री मनोज तिवारी, राष्ट्रीय महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती विजया रहाटकर, केन्द्रीय मंत्री श्री विजय गोयल, दिल्ली भाजपा पूर्व अध्यक्ष श्री सतीश उपाध्याय, दिल्ली भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष श्री पूनम पाराशर झा, सांसद श्री महेश गिरी, श्री प्रवेश साहिब सिंह वर्मा, श्री रमेश बिधूड़ी, डॉ. उदित राज, श्रीमती मीनाक्षी लेखी, नेता प्रतिपक्ष श्री विजेन्द्र गुप्ता, मिजोरम प्रदेश प्रभारी श्री पवन शर्मा, दिल्ली भाजपा के संगठन महामंत्री श्री सिद्धार्थन, महामंत्री श्री कुलजीत सिंह चहल, श्री राजेश भाटिया, श्री रविन्द्र गुप्ता, महिला मोर्चा महामंत्री श्रीमती संतोष गोयल, श्रीमती लता गुप्ता सहित भाजपा के वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता उपस्थिति थे।
केन्द्रीय मंत्री श्रीमती स्मृति ईरानी ने कहा कि आज इस मंच से गौरव का अनूभव होता है जब दिल्ली महिला मोर्चा की बहनें ऐतिहासिक रामलीला मैदान में 2019 में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को पुनः प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प लेती है। गौरव के ये पल ऐतिहासिक है क्योकि महिला मोर्चा में सेवा देना का सौभाग्य मुझे प्राप्त है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने विकास की एक नई परिभाषा गढ़ दी है जिसमें महिला सशक्तीकरण के लिए जननी सुरक्षा योजना, शिशु पोषण योजना, बेटी-बचाओं बेटी पढ़ाओं, समृद्धि योजना और उज्जवला योजना के तहत 12 हजार 800 करोड़ की राशि का आंबटन महिलाओं को धुंए भरी जिन्दगी से छुटकारा दिलाने के लिए किया है। उज्वला योजन के तहत गेस कनेक्शन आंबटन की संख्या लगभग 13.5 करोड़ है जिसमें साढ़े पांच करोड़ महिलाओं को दे दिये गये है और साढ़े आठ करोड़ गेस कन्केशन दिये जा रहे है।
श्रीमती स्मृति ईरानी ने कहा कि 2012  में गुजरात महिला मोर्चा की बहनों ने संकल्प लिया था कि 2014 में भाई नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाना है और उसी प्रकार आज दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में दिल्ली की बहनों ने पुनः देश की बागडोर श्री नरेन्द्र मोदी को देने का संकल्प लिया है तो  इसमें कोई संदेह नहीं की 2019 में फिर से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ही होगें।

Facebook Comments