सामाजिक और राजनीतिक प्रतिनिधियों ने पूर्व विधायक मोती लाल सोढ़ी को भावपूर्ण विदाई दी

नई दिल्ली, 20 मार्च। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष श्री मनोज तिवारी और बहुत बड़ी संख्या में पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने आज निगम बोध घाट पर पूर्व विधायक एवं पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता श्री मोती लाल सोढ़ी की अंतेष्ठि में सम्मिलित हुये। उनके जेष्ठ सुपत्र श्री हीरा सोढ़ी एवं अन्य परिजनों ने उन्हें मुखाग्नि दी।

मोती लाल सोढ़ी एक समर्पित कार्यकर्ता थे और आज उसका प्रमाण तब देखने को मिला जब हजारों की संख्या में कार्यकर्ता, राम नगर से निगम बोध घाट तक की उनकी अंतिम यात्रा में सम्मिलित हुये। भाजपा नेताओं, सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों के अतिरिक्त बड़ी संख्या में कांग्रेस एवं आम आदमी पार्टी के नेता उनकी अंतेष्ठि में सम्मिलित हुये।

अंतेष्ठि में सम्मिलित होने वाले नेताओं में प्रमुख थे केन्द्रीय मंत्री डाॅ. हर्ष वर्धन एवं श्री विजय गोयल, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री श्याम जाजू, राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री शाहनवाज हुसैन, दिल्ली सरकार में मंत्री श्री इमरान हुसैन, दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष श्री हारून यूसुफ, भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री श्री सिद्धार्थन, महामंत्री श्री कुलजीत सिंह चहल, श्री रविन्द्र गुप्ता, श्री राजेश भाटिया, उपाध्यक्ष श्री मोहन सिंह बिष्ट, श्री जय प्रकाश, श्री राजीव बब्बर, श्री अभय वर्मा, महापौर श्री आदेश गुप्ता, श्री मेवराम आर्य सहित अनेक पूर्व विधायक, निगम पार्षद, जिला अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता आदि।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष श्री मनोज तिवारी ने कहा है कि श्री मोती लाल सोढ़ी एक सरल स्वभाव के व्यक्ति थे जिन्होंने अपना पूरा जीवन निःस्वार्थ जनसेवा को समर्पित किया और अनेक पदों पर रहते हुये भी उन्होंने एक ईमानदार एवं पारदर्शी जीवन जिया जो हम सब कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा दायक है।

भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रो. विजय कुमार मलहोत्रा ने शोक संदेश में कहा है कि श्री मोती लाल सोढ़ी आदर्श व्यक्तित्व के धनी थे जिन्होंने अनुसूचित जाति वर्ग से होते हुये भी सामान्य क्षेत्र से भी चुनाव लड़ लोगों का दिल जीता। श्री सोढ़ी ने अनुसूचित जाति क्षेत्रों में पार्टी के विस्तार के लिये दृढ़ता से कार्य किया।

    चांदनी चैक से सांसद एवं केन्द्रीय मंत्री डाॅ. हर्ष वर्धन ने कहा है कि श्री मोती लाल सोढ़ी हमेशा कार्यकर्ता भाव से कार्य करते थे और उनका जीवन निःस्वार्थ भाव से किये सेवा कार्यों का पिटारा है।

Facebook Comments