प्रदेश महामंत्री(संगठन)सुनील बंसल की माता स्वर्गीय शांति देवी जी को श्रद्धाजंलि अर्पित की गई

लखनऊ 22 जनवरी 2019, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय पर आज शोक सभा का आयोजन कर पार्टी के प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल जी की माता स्वर्गीय शांति देवी जी को श्रद्धाजंलि अर्पित की गई। शोक सभा में पार्टी पदाधिकारियों एवं बड़ी संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय श्रीमती शांति देवी जी के निधन पर शोक व्यक्त किया और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार को दुख की इन क्षणों में शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की ।
शोकसभा में प्रदेश उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर, प्रदेश महामंत्री गोविन्द नारायण शुक्ला, नीलिमा कटियार, प्रदेश मंत्री अमर पाल मौर्य, त्रयम्बक त्रिपाठी, वाईपी सिंह, प्रकाश पाल, कैबिनेट मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा, प्रदेश प्रवक्ता अशोक पाण्डेय, प्रदेश मुख्यालय प्रभारी भारत दीक्षित, सह प्रभारी चैधरी लक्ष्मण सिंह, अतुल अवस्थी, अशोक तिवारी, शिव कुमार पाठक, श्याम नन्दन सिंह, पैनलिस्ट नरेन्द्र सिंह राणा, ओ.पी. मिश्रा, कमल ज्योति संपादक अरूणकांत त्रिपाठी, कमलेश्वर सिंह, आलोक शुक्ला, ज्ञान ओझा, हरीश गरिया, शिव भूषण सिंह, कर्नल दया शंकर दुबे सहित कई अन्य पार्टी पदाधिकारी व बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता  उपस्थित रहे।

Facebook Comments