26 जनवरी, 2019 को राष्ट्रीय राज मार्ग 709-बी का शिलान्यास किया जायेगा-मनोज तिवारी

नई दिल्ली, 17 जनवरी।  दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा कि ये आंकड़े इतने हैरान करते हैं कि दिल्ली ही नहीं देश को शर्मसार कर दें। लेकिन दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल अभी भी इस विषय को गंभीरता से लेते नजर नहीं आते। रैन बसेरों के नाम पर विज्ञापन देकर झूठी वाहवाही लूटने वाले अरविन्द केजरीवाल से यह सवाल दिल्ली का बच्चा बच्चा जानना चाहता है कि आखिर कहाँ हैं उनके रैन बसेरे ? दिल्ली में हर साल हो रही बेघर लोगों की मौत के जिम्मेदार केवल और केवल केजरीवाल और उनकी सरकार है।

श्री तिवारी ने कहा कि दिल्ली के सातों सांसदों को कुल 35 करोड़ रूपये विकास कार्य के लिए मिलते हैं लेकिन इसके विपरीत केजरीवाल सरकार को केन्द्र से 53 हजार करोड़ रूपये विकास कार्यों के लिए मिलते हैं। केजरीवाल सरकार दिल्ली की जनता के हितों के लिए कोई भी मूलभूत सुविधायें प्रदान करने वालीयोजना बनाने में असफल साबित हुई है। उत्तर पूर्व दिल्ली के सांसद होने के नाते मैंने केन्द्र से मिलकर 9 हजार करोड़ रूपये की विकास योजनायें क्षेत्र में लागू करवाईं।

श्री तिवारी ने कहा कि लोकसभा चुनाव जीतने के बाद मेरे सामने अपने संसदीय क्षेत्र की सबसे बड़ी समस्या थी, क्षेत्र को जाम मुक्त करना जिसके लिए मैंने केन्द्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी को पत्र लिखकर इस समस्या से अवगत कराया था। आज मेरे लिए यह बड़े हर्ष की बात है कि उस पर प्रतिक्रिया देते हुये श्री गडकरी ने उत्तर पूर्व दिल्ली के लिए बागपत, शामली, सहारनपुर, गीता कालोनी, खजूरी खास को जोड़ने वाले 6 लेन के कुल 155 किलो मीटर लम्बे 4,405 करोड़ रूपये की लागत से राष्ट्रीय राज मार्ग 709-बी को मंजूरी दे दी है।

श्री तिवारी ने कहा कि 26 जनवरी, 2019 को राष्ट्रीय राज मार्ग 709-बी का शिलान्यास किया जायेगा। दिल्ली के लगभग 55 लाख नागरिकों के लिए अब यात्रा सुगम करने का कार्य सबका साथ सबका विकास वाली प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आगामी 15 से 20 महीने में पूरा कर लिया जायेगा। लगभग 19 किलो मीटर लम्बी एलीवेटिट 6 लेन की सड़क में 14.75 किलो मीटर दिल्ली का हिस्सा होगा।

Facebook Comments