संभल में सिपाहियों के हत्यारे बख्शे नहीं जाएंगे, सरकार पीड़ित परिवार के साथ: केशव मौर्य

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने एक बयान जारी करके कहा कि सोनभद्र की घटना के प्रति सरकार पूरी तरह गम्भीर है। सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है। 29 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। घटना में शामिल आरोपियों को  किसी भी दशा में बख्शा नहीं जायेगा।

मौर्य ने कहा कि चार से छः महीने के अंदर न तो कोई बदमाश दिखाई पड़ेगा और ना ही कोई भूमाफिया भूमि कब्जाने की हरकत कर पाएगा। जनता को सही गलत समझाने की जरूरत नहीं है, वह सबसे बड़ी न्यायधीश होती है। सरकार के कार्यों से खुश होकर जनता अपना फैसला दे चुकी है। वर्तमान सरकार हर किसी के मान, सम्मान, स्वाभिमान, अधिकार व विकास की बात करती है।
मौर्य ने कहा कि सरकार देश के प्रत्येक व्यक्ति को मान-सम्मान देना चाहती है और दलित पिछड़ों को उनका अधिकार विकास, आवास, रोजगार व शौचालय सहित समस्त मूलभूत सुविधाओं का ध्यान रखती है। सम्भल घटना पर खुद मुख्यमंत्री जी संज्ञान ले रहे हैं। उप मुख्यमंत्री ने संभल में दो सिपाहियों के शहीद होने पर गहरा शोक व्यक्त किया।

Facebook Comments