उ.प्र. के राज्यपाल के पद पर आनंदीबेन की नियुक्ति से उ.प्र. विकास की नई उंचाईयों को छुएगा: स्वतंत्र देव सिंह

लखनऊ:  भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह व प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व मुख्यमंत्री गुजरात आनंदीबेन पटेल को उ0प्र0 राज्य का राज्यपाल नियुक्त होने पर शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

 सिंह ने कहा पटेल सरल, सौम्य व्यवहार की धनी रही है। एक कुशल संगठनकर्ता के रूप में पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच उनकी पहचान रही है। उन्होंने सार्वजनिक जीवन में रहते हुए समाज के हर वर्ग के लोगों के कल्याण की चिन्ता की है। निश्चित ही उनके कुशल मार्गदर्शन मंे हमारा प्रदेश विकास की नई उचाईयों को छूएगा।

प्रदेश अध्यक्ष ने कई बार विधायक और उ0प्र0 में मंत्री रहे लाल टण्डन को मध्यप्रदेश का राज्यपाल और फागू को बिहार प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त होने पर शुभकामनाएं और बधाई दी। उन्होंने विश्वास जताया कि दोनों ही सम्मानित नेताओं ने हमेशा गरीबो, दलितों, शोषित ,वंचितों समेत समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए हमेशा काम किया।

पूर्व मुख्यमंत्री गुजरात आनंदीबेन पटेल को उ0प्र0 का राज्यपाल बनाए जाने पर पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर, उपेन्द्र शुक्ला, डा. राकेश त्रिवेदी, दयाशंकर सिंह, सुधीर हलवासिया, लक्ष्मण आचार्य, कान्ता कर्दम, प्रदेश महामंत्री विद्यासागर सोनकर, विजय बहादुर पाठक, अशोक कटारिया, पंकज सिंह, सलिल विश्नोई, गोविन्द नारायण शुक्ला, नीलिमा कटियार, प्रदेश मंत्री अनूप गुप्ता, संतोष सिंह, अमर पाल मौर्य, त्रयम्बक नाथ त्रिपाठी, देवेन्द्र सिंह चैधरी, धर्मवीर प्रजापति, कौशलेन्द्र सिंह पटेल, शंकर गिरि, देवेश कुमार कोरी, रामतेज पाण्डेय, प्रकाश पाल, श्रीमती अन्जुला माहौर, कामेश्वर सिंह, संजय राय, वाई.पी. सिंह, प्रदेश प्रवक्ता हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव, शलभ मणि त्रिपाठी, डॉ. समीर सिंह, डॉ. मनोज मिश्र, डॉ0 चन्द्रमोहन, मनीष शुक्ला, हीरो बाजपेयी, संजय राय, अनीला सिंह, अशोक पाण्डेय, जुगल किशोर, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित, प्रदेश मीडिया सहप्रभारी आलोक अवस्थी, हिमांशु दुबे, मीडिया सम्पर्क विभाग प्रदेश संयोजक डॉ. तरूणकान्त त्रिपाठी, मीडिया सम्पर्क विभाग के सहसंयोजक नवीन श्रीवास्तव, राकेश त्रिपाठी, सुधाकर सिंह कुशवाहा, अभय प्रताप सिंह, मुख्यालय प्रभारी भारत दीक्षित, मुख्यालय सहप्रभारी चैधरी लक्ष्मण सिंह, अतुल अवस्थी एवं अशोक तिवारी, शिवकुमार पाठक, ब्रज बहादुर जी, ओम प्रकाश श्रीवास्तव, सत्य प्रकाश जी ने भी बधाई व शुभकानाएं देते हुए हर्ष व्यक्त किया है।

Facebook Comments