प्रख्यात साहित्यकार व हिन्दी कि मशहूर लेखिका कृष्णा सोबती के असामयिक निधन पर गहरा शोक

राष्ट्रीय सामाजिक न्याय मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र चौहान,प्रधान महासचिव नरेश महतो,महासचिव गणेश यादव,प्रदेश अध्यक्ष बीनू सिंह एव मुख्य प्रवक्ता नीलमणि पटेल ने आज एक बयान जारी कर प्रख्यात साहित्यकार व हिन्दी कि मशहूर लेखिका कृष्णा सोबती के असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है साथ ही दिवंगत आत्मा की चिर शांति हेतु ईश्वर से प्रर्थाना की है।
मोर्चा नेताओं ने अपने शोक संदेश मे कहा कि कृष्णा शोबती हिन्दी कि महान लेखिका, उपन्यासकार के साथ गद्यकार थी। उन्हे भारतीय ज्ञानपीठ पुरस्कार व साहित्य अकादमी पुरस्कार से नवाजा गया था। इनके निधन से भारतीय साहित्य के क्षेत्र मे अपूरणीय क्षति हुई है।

Facebook Comments