आम आदमी पार्टी महिलाओं के आत्मसम्मान को ठेस पहुंचा रही है: मनोज तिवारी 

नई दिल्ली:  महिला के साथ दुव्र्यवहार करने व धक्का-मुक्की करने के मामले में आम आदमी पार्टी के विधायक मनोज कुमार पर दिल्ली के राउज एवेन्यू अदालत ने 7 दिन की कैद व जुर्माना लगाया है, जिससे आम आदमी पार्टी की महिलाओं के प्रति सोच का पता चलता है। इस पूरे मामले पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुये दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा कि आम आदमी पार्टी और उसके नेताओं की सोच महिलाओं के प्रति अति संवेदनहीन है। महिला विरोधी नीतियों के कारण आम आदमी पार्टी के नेताओं को कई बार जेल जाना पड़ा है।

सवाल यह उठता है कि अन्ना हजारे के आन्दोलन से निकली पार्टी ईमानदारी व सुचिता के आधार पर राजनीति को बदलने के इरादे से दिल्ली के लोगों के बीच गई थी। लेकिन जब दिल्ली की जनता के विश्वास व अपार जनसमर्थन के कारण सत्ता में आई तो उसने जनता से किये एक भी वादे को पूरा न करके जनता को धोखा दिया है।
श्री तिवारी ने कहा कि आम आदमी पार्टी के दर्जन भर विधायकों पर महिलाओं के साथ अभद्रता के अलग अलग मामलों मे केस दर्ज है। विधायक व पूर्व मंत्री रहे सोमनाथ भारती ने महिला टीवी एंकर पर अभद्र आपत्तिजनक टिपण्णी की। आम आदमी पार्टी के नेता व पूर्व मंत्री संदीप कुमार पर नशीला पदार्थ खिलाकर महिला के साथ बलात्कार का आरोप है। आम आदमी पार्टी की महिला कार्यकर्ता सोनी ने खुदखुशी कर ली क्योंकि मुख्यमंत्री ने कम्प्रोमाइज कर लेने को कहा था जो केजरीवाल की महिलाओं के प्रति सोच को साफ दिखाता है। संतोष भारती, दिनेश मोहनिया, प्रकाश जारवाल, शरद चैहान, अनामतुल्लाह खान आदि सभी ने महिलाओं के आत्मसम्मान को ठेस पहुंचाने का कार्य किया है। अपने आप को महिला हितैषी कहकर अपनी पीठ थपथपाने वाली आम आदमी पार्टी की सच्चाई जनता के सामने उजागर हो चुकी है। महिलाओं का बार-बार अपमान कर आम आदमी पार्टी ने यह स्पष्ट कर दिया है कि उनके चाल चरित्र व संस्कार में कितना औछापन है।
श्री तिवारी ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा को लेकर दिल्ली विधानसभा चुनाव में जितने से पूर्व केजरीवाल ने तमाम बड़े-बड़े दावे किये। दिल्ली की गलियों में सीसीटीवी व स्ट्रीट लाईटे लगा दी जायेगी। मताओं व बहनों की सुरक्षा के लिए डीटीसी बसों में मार्शल की नियुक्त किये जायेंगे, लेकिन यह सभी केवल घोषणाएं साबित हुई। 54 महीने का कार्यकाल बीत जाने के बाद केजरीवाल सरकार चुनावों को नजदीक पाकर सक्रियता दिखा रही है और मुफ्त सेवाएं देने का नाटक किया जा रहा है। दिल्ली की महिलाओं ने आम आदमी पार्टी की हीन मानसिकता को जान लिया है और इसके लिये वो उन्हें कभी माफ नहीं करेंगी। एक तरफ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी है जो महिलाओं के लिए जनकल्याणकारी योजनाओं का लोकार्पण कर उन्हें सशक्त बनाने का काम कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर केजरीवाल हैं जो अपने ही नेताओं द्वारा महिलाओं के साथ किये जा रहे अपमान पर चुप्पी साधे बैठे हैं। जनता जवाब चाहती है और मुख्यमंत्री को बताना पड़ेगा कि ऐसे दागी विधायकों को पार्टी से बाहर क्यों नहीं निकाला जाता है

Facebook Comments