भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने किया युवा मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम महाजन का स्वागत

नोएडा : आज डीएनडी फ्लाईओवर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा नोएडा महानगर के कार्यकर्ताओं ने युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष चमन अवाना  के नेतृत्व में नोएडा आगमन एवं मथुरा बाइक रैली में जाते हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद आदरणीय पूनम महाजन जी का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर पूनम महाजन जी ने कार्यकर्ताओं से कहा लोकसभा चुनाव तक सभी युवाओं को घर घर जाकर एवं जन जन तक केंद्र सरकार की योजनाओं व नीतियों के बारे में जानकारी देनी है तथा कड़ी मेहनत करके एक बार फिर मोदी जी की सरकार बनाने का आह्वाहन किया। इस मौके पर युवा मोर्चा राष्ट्रीय महामंत्री सौरभ चौधरी राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष प्रताप नागर ,प्रदेश उपाध्यक्ष सूरज सिंह सोमवंशी,क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सुनील नागर,ओम यादव, क्षेत्रीय मंत्री भूपेश चौधरी,प्रदेश कार्यकारणी सदस्य आशीष माही, परवीन चौहान, सचिन बैसोया,मनोज भड़ाना, मनीष चौहान,परवीन झा, चन्दन शर्मा, सुनील कुमार,योगेंद्र रावत,राहुल शर्मा, पवन चौहान, सुमित भाटी, रामदास कुशवाहा, अखिलेश पाल,अशोक कुमार,सूर्या शर्मा, अनुज चौधरी,रोहित नागर, साहिल राठी, संकल्प ठाकुर,हर्ष शर्मा , विनोद मिश्रा, परवीन पांडेय,राहुल पूर्वे, बृजेश मिश्रा,मुंतजिर अली अनवर खान,आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Facebook Comments