दिल्ली भाजपा ने आज पत्रकारों के साथ अपना वार्षिक दीपावली मिलन आयोजित किया
Date posted: 6 नवंबर 2018

नई दिल्ली, 5 नवम्बर। दिल्ली भाजपा ने आज पत्रकारों के साथ अपना वार्षिक दीपावली मिलन आयोजित किया। समाचार पत्रों, टीवी चैनलों एवं न्यूज पोर्टल से जुड़े 400 से अधिक मीडियाकर्मी दीपावली मिलन में शामिल हुये। प्रदेश प्रवक्ताओं, मीडिया रिलेशन विभाग एवं मीडिया विभाग के पदाधिकारियों ने पत्रकारों एवं वरिष्ठ नेताओं का अभिनंदन किया।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री मनोज तिवारी, भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री श्री अरूण सिंह, प्रदेश संगठन महामंत्री श्री सिद्धार्थन, महामंत्री श्री कुलजीत सिंह चहल, श्री रविन्द्र गुप्ता, श्री राजेश भाटिया एवं उपस्थित प्रदेश पदाधिकारियों ने पत्रकारों को दीपावली की शुभकामनायें दी।
इस अवसर पर दिल्ली भाजपा अध्यक्ष श्री मनोज तिवारी ने कहा कि दीपावली केवल सम्पन्नता का पर्व नहीं है बल्कि सभी के साथ विशेषकर वंचितों एवं अनाश्रितों के साथ खुशियां बांटने का मौका है।
भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री श्री अरूण सिंह ने पत्रकारों को बधाई दी और कहा कि हमारे कार्यकर्ता दीपावली की खुशियां सभी के साथ बांटेंगे।
Facebook Comments