दीपोत्सव का पर्व समृद्धि, उल्लास और आत्मगौरव का पर्व है-डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय

लखनऊ 06 नवम्बर 2018, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने प्रदेशवासियों को दीपावली के पर्व पर बधाई व शुभकामनाएं दी है।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने अपने बधाई संदेश में कहा कि दीपोत्सव का पर्व समृद्धि, उल्लास और आत्मगौरव का पर्व है। भगवान श्रीराम ने अहंकारी रावण का वध कर रामराज्य की स्थापना की थी और इसी दिन पर अयोध्या वापस लौटे थे। योगी सरकार अयोध्या के उस महान गौरव और दीपोत्सव के इस पवित्र परंपरा को और समृद्ध बनाने के लिए कटिबद्ध है। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता और सरकार सेवा भाव से प्रदेश को जगमग और हर प्रदेशवासी को विकास के प्रकाश से प्रकाशित करने के लिए कार्य कर रही है। डा. पाण्डेय ने दीपावली के पर्व  पर सभी के जीवन में सुख-समृद्धि की कामना की है।
प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने कहा कि रामराज्य के आर्दशों की स्थापना के लिए भाजपा कटिबद्ध है। उन्होंने सभी प्रदेश वासियों के भाजपा के करोडों कार्यकर्ताओं को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए सभी के मंगलमयी जीवन की कामना की है।

Facebook Comments