फैजाबाद को अयोध्या किया जाना दीपावली का उपहार-डॉ महेंद्र नाथ पाण्डेय

लखनऊ 06 नवंबर।भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र नाथ पांडेय ने मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ की नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के फैजाबाद का नाम परिवर्तित कर अयोध्या किए जाने के निर्णय को प्रदेशवासियों के लिए दीपावली का उपहार बताया है।

         डॉ महेंद्र नाथ पाण्डेय ने कहा कि  अयोध्या न केवल भगवान श्री राम की जन्म भूमि है बल्कि सात पवित्र पुरियों में एक है। देश के साथ ही हर प्रदेश वासी और पूरे विश्व से रामभक्त अयोध्या से न केवल आस्था अपितु आत्म और राष्ट्र गौरव के भाव से भी स्वयं को जोड़ते हैं। इसलिए उसे उसकी मूल पहचान से ही जाना जाना चाहिए। योगी सरकार ने यह पहल करके वैश्विक स्तर पर अयोध्या के मूल गौरव को स्थापित करने की दिशा में अभिनव कदम उठाया है।

Facebook Comments