राज्य सूचना आयुक्त ने प्रदेशवासियों को दी”दीपावली,गोवर्धनपूजा तथा भाईदूज“की हार्दिक शुभकामनाएं

लखनऊ: 06 नवम्बर,राज्य सूचना आयुक्त श्री हाफिज उस्मान ने प्रदेश के लोगोे को ”दीपावली, गोवर्धनपूजा तथा भाईदूज पर्व“ की ढेर सारी शुभकामनाएं दी, और कहा कि लंका के राजा रावण को मारने के बाद जब श्रीरामचन्द्र जी माता सीता तथा आदि लोगों के साथ अयोध्या नगरी पहुॅचे तो अध्योयावासियों ने बड़े उत्साह के साथ पूरे नगरी में दीप प्रज्ज्वलित कर उनका स्वागत किया था, तब से हमारा देश इस पर्व को बड़ी खुशियों के साथ मनाता चला आ रहा है। दीपों का खास पर्व होने के कारण इसे दिवाली कहा जाता है। हमारे मन से अंधविश्वास का अंधेरा दूर होना चाहिए, जो अंधेरी रातों को असंख्य दीपों की रोशनी से प्रकाशमय कर देता हैै, जिसे हम दीपों की माला या कड़ी कहते हैं। इस दिन सभी लोग अपने-अपने घरों में दीप जलाकर खुशियां मानते हैं। यह त्यौहार आपसी भाइचारे और सौहार्द का पैगाम देता है।
”चलो आज एक दीप जलाया जाए, रूठे हुए को फिर से मनाया जाये, जख्मों पे मरहम लगाया जाये, भूल जाये सारे गीले-शिकवे आओ मिलकर ये दीपावली का त्योंहार मनायें, चलो आज फिर एक एक दीप जलाये।“

Facebook Comments