सांस्कृतिक विकास का गवाह बना अयोध्या – डा.समीर सिंह

लखनऊ 06 नवम्बर 2018, अध्योध्या में आज दीपोत्सव का कार्यक्रम भव्य एवं ऐतिहासिक मनाया गया। दक्षिण कोरिया की प्रथम महिला का आगमन दीपोत्सव को दुनिया के देशो से रिश्ते बनाने में तो महत्वपूर्ण भूमिका तो निभाया ही है साथही आपसी रिश्ते भी मजबूत हुए है। प्रदेश प्रवक्ता डा. समीर सिंह ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में आज पूरे विश्व में भारत का वैभव बढा है।
प्रदेश प्रवक्ता डा. समीर सिंह ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद से सास्कृतिक विकास की नई ज्योति जगी है। अयोध्या का दीपोत्सव इसका गवाह बना है।जब दक्षिण कोरिया की प्रथम महिला किंगजोंगसुक इस समारोह में बतौर मुख्यअतिथि मौजूद रही और इस भव्य समारोह में देश और दुनिया के कलाकारों ने भाग लिया तथा अपनी प्रस्तुति दी। यह हम सब के लिए गौरव की बात है। वहीं माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने तीन लाख से ज्यादा दीपक जलाकर रिकार्ड कायम किया है। कलाकारों का सम्मान और 178 करोड़ रूपये की विकास योजनाओं का शिलान्यास करना इस बात का प्रमाण है कि अयोध्या का विकास भाजपा के प्रमुख ऐजेण्डे में है। राम हमारे लिए आस्था के केन्द्र है और हम सब आज गौरवान्वित है।
डा. समीर सिंह ने कहा कि माननीय मोदी और योगी जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश की छवि अन्र्तराष्ट्रीय स्तर पर बनी है और अयोध्या महत्वपूर्ण पर्यटन स्थल के रूप में विकसित हुआ है। इसका प्रभाव उत्तर प्रदेश के सांस्कृतिक एवं आर्थिक विकास पर पढेगा।
डा. समीर ने दीपावाली के शुभअवसर पर प्रदेश वासियों को भाजपा परिवार की तरफ से शुभकामना दी।

Facebook Comments