हमारे सभी व्रत-त्योहार या पर्व,कहीं न कहीं पौराणिक पृष्ठभूमि से जुड़े हुए हैं-हृदय नारायण दीक्षित

लखनऊ: 06 नवम्बर, उत्तर प्रदेश विधान सभा के मा0 अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने दीपावली पर्व के शुभअवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें दी है।
     विधान सभा अध्यक्ष ने अपने संदेश में कहा है कि भारतीय त्योहार हमारी सांस्कृतिक धरोहरहै। हमारे सभी व्रत-त्योहार या पर्व, कहीं न कहीं पौराणिक पृष्ठभूमि से जुड़े हुए हैं और उनका वैज्ञानिक पक्ष भी नकारा नहीं जा सकता। दीपावली भारत के सबसे बड़े और  प्रतिभाशाली त्योहारों में से एक है। यह त्योहार आध्यात्मिक रूप से अंधकार पर प्रकाश की विजय को दर्शाता है। भारतवर्ष में मनाए जाने वाले सभी त्यौहारों में दीपावली का सामाजिक और धार्मिक दोनों दृष्टि से अत्यधिक महत्त्व है।
     श्री दीक्षित ने दीपावली के शुभ अवसर पर समूचे जगत के साथ ही समस्त जनमानस के सुख-समृद्धि व दीर्घायु होने की कामना की है।

Facebook Comments