आसवनी में 06 के.एल.पी.डी. क्षमता का माल्ट प्लांट स्थापित
Date posted: 4 December 2018
लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने मेसर्स मोदी आसवनी, मोदीनगर, गाजियाबाद की पेय क्षमता के अधीन 06 कि0ली0 प्रतिदिन क्षमता का माल्ट प्लांट स्थापित करने की अनुमति प्रदान कर दी है।
आबकारी विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस आसवनी द्वारा माल्ट स्प्रिट का निर्माण करने के लिए गैर शीरा पदार्थ जैसे-अनाज, आलू, चुकन्दर, स्वीट सोरगम, सोरगम स्टेम आदि राॅ मैटेरियल का उपयोग नहीं किया जाएगा। आसवनी द्वारा बाहर से माल्ट क्रय करके माल्ट स्प्रिट का निर्माण किया जाएगा।
Facebook Comments