जनपद अमेठी के जगदीशपुर में ट्राॅमा सेन्टर के भवन निर्माण के लिये 223.81 लाख रूपये मंजूर
Date posted: 11 December 2018
लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने ट्रामा सेन्टर तथा ट्रामा एण्ड मास कैजुएलिटी प्रबंधन योजना के अन्तर्गत जनपद अमेठी के जगदीशपुर विकास खण्ड में ट्राॅमा सेन्टर के भवन निर्माण के लिये 2 करोड़ 23 लाख 81 हजार रूपये की स्वीकृति प्रदान कर दी है। प्रथम किश्त के रूप में 1 करोड़ 11 लाख 90 हजार रूपये की धनराशि जारी की गयी है।
यह जानकारी विशेष सचिव, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य नर्वेद सिंह ने देते हुये बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा इस सम्बन्ध में आवश्यक निर्देश जारी कर दिये गये हैं।
Facebook Comments