‘नायक’ स्टाइल में निकले पंकज सिंह , शहर – गाँव की समस्याओं का लिया जायज़ा
Date posted: 5 June 2019
नोएडा: बॉलीवुड की फिल्म ‘नायक’ आज नोएडा में सत्य होती नज़र आई , अभिनेता अनिल कपूर जिस तरह गलियों और नुक्कड़ों पर समस्याओं को ‘ऑन दी स्पॉट’ निपटाते नज़र आते हैं वैसा ही कुछ नज़ारा आज शहर में देखने को मिला , नोएडा विधायक पंकज सिंह से कल ही कोनरवा – नोएडा चैप्टर (ब्रिगेडियर अशोक हक) के नेतृत्व में एवं नोवरा (नॉएडा विलेज रेसिडेंट्स एसोसिएशन ) ने मिलकर ग्रामीण एवं शहरी समस्याओं की लिस्ट पकड़ाई थी , आज तड़के ही विधायक शहर के हरौला गाँव में पहुंच गए ,साथ में औएसडी आर के सिंह एवं प्राधिकरण के अधिकारी इस सी मिश्रा मौजूद रहे , ग्रामीणों ने वहां के खुले पड़े नाले और उसमें भरी हुई गंदगी को विधायक को दिखाया , जिसे देखकर वह अप्रसन्न हुए एवं अधिकारीयों को उसका स्थाई इलाज करने को कहा एवं कहा के यदि एन जी टी के आदेश के कारण नाले कंक्रीट से ढके नहीं जा सकते तो जाले लगाकर इन्हे ढंके , साथ ही ग्रामीणों से भी अपील की के प्लास्टिक की पन्नियों का कम से कम इस्तेमाल करें क्यूंकि नाले ज़्यादातर पन्नियों से भरे पड़े थे जिससे वह ब्लॉक भी हो जाते हैं ,महिलाओं ने अपनी पेंशन की बात विधायक से कही जिसके लिए कैंप लगाने का दिन भी निर्धारित तुरंत कर दिया गया।
दोपहर के एक बजे जाकर भरी गर्मी में यह यात्रा समाप्त हुई , जिसके बाद नोवरा अध्यक्ष रंजन तोमर , उपाध्यक्ष अजय चौहान , महासचिव पुनीत राणा , सदस्य प्रवीण चौहान आदि से मुलाकात करते हुए पंकज सिंह ने कहा के समस्याएं बहुत हैं लेकिन यह वादा किआ के इन समस्याओं पर उनकी नज़र रहेगी एवं ऐसे ही सभी क्षेत्रों का वह दौरा करते रहेंगे। विधायक का यह रूप देखकर ग्रामीण बेहद खुश नज़र आये एवं शहरी जनता के मन में संस्तुष्टि का भाव रहा।
Facebook Comments