वुमेन डिलीवर कांफ्रेंस में स्वास्थ्य मंत्री ने महिला सशक्तिकरण पर बल दिया

पटना: अंतरर्राष्ट्रीय वुमेन डिलीवर कांफ्रेंस में शिरकत करने कनाडा पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने गुरुवार को महिला सशक्तिकरण की पहल की। चार दिवसीय कांफ्रेंस के तीसरे दिन वैंकूवर सिटी में मौजूद प्रतिनिधियों के बीच श्री पांडेय ने पैनल चर्चा में परिवार नियोजन को लेकर सरकार द्वारा उठाये जा रहे प्रयासों पर विस्तृत चर्चा की। साथ ही कहा कि बिहार सरकार द्वारा प्रजनन दर (टीएफआर) और बाल विवाह को नियंत्रित करने के लिए राज्य में कठोर कदम उठाए जा रहे हैं।

कांफ्रेंस में श्री पांडेय ने बिहार में बाल विवाह एवं दहेजप्रथा के विरुद्ध बनाई गई  मानव श्रृंखला का उल्लेख करते हुए कहा कि बिहार सरकार की यह अनोखी पहल इन सामाजिक कुरीतियों को उजागर करने के लिए था। साथ ही उन्होंने बढ़ रही जनसंख्या पर चिंता जताते हुए कहा कि देश में परिवार नियोजन की नीतियों की नये सिरे से समीक्षा होनी चाहिए ताकि समृ़द्ध भारत बनने की दिशा में  देश आगे बढ़ सके। मौके पर स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

Facebook Comments