एमिटी में मना विश्व पर्यावरण दिवस
Date posted: 6 June 2019
लखनऊ: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों के बीच पर्यावरण सुरक्षा और वातावरण परिवर्तन के प्रति जागरुकता प्रसारित करने के उद्देश्य से एमिटी यूनिवर्सिटी, उत्तर प्रदेश, लखनऊ परिसर में विषेश व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में केजीएमयू के रिस्पेरिटी मेडीसिन एण्ड पल्मोनरी क्रिटिकल केयर विभाग के विभागाध्यक्ष डा. सूर्यकान्त त्रिपाठी बतौर मुख्य वक्ता शामिल हुए।
डा. सूर्यकान्त ने वायु प्रदूषण पर बोलते हुए लोगों को वायू प्रदूषण के कारण होने वाली बीमारियों के प्रति जागरुक किया। निदेशक, चिकित्सा शिक्षा, इरा मेडिकल कालेज, लखनऊ के डा. राजेन्द्र प्रसाद ने इनडोर एयर पाल्यूशन के बारे में जानकारी दी। उन्होने बायोमास और उसके प्रभावों को भारतीय परिप्रेक्ष्य में बताया। प्रवक्ता गणों ने एक स्वर में प्रदूषण के कारण पृथ्वी के वातावरण पर पड़ रहे दुष्प्रभावों पर चिंता जताई।
इस अवसर पर कार्यवाह प्रति-कुलपति एमिटी विश्वविद्यालय लखनऊ परिसर प्रोफेसर सुनील धनेश्वर, डीन रिसर्च विज्ञान एवं तकनीकि, डा़ कमर रहमान सहित एमिटी विवि के संकाय सदस्य उपस्थित रहे।
Facebook Comments