अग्रवाल मित्र मंडल द्वारा किया गया निशुल्क ठंडे आरो पानी का इंतजाम
Date posted: 9 June 2019
नोएडा: अग्रवाल मित्र मंडल नोएडा द्वारा निशुल्क ठंडे आरो पानी का इंतजाम किया गया। अग्रवाल मित्र मंडल नोएडा के मीडिया प्रभारी मनोज अग्रवाल ने बताया कि अग्रवाल मित्र मंडल के सौजन्य से पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी भयंकर गर्मी के मौसम में निशुल्क ठंडे आरो पानी का इंतजाम किया गया। उन्होंने बताया कि निशुल्क ठंडे आरो पानी की रेहडी सेक्टर 22 के चौड़ा मोड चौराहे पर आम जनता को समर्पित की गई। उन्होंने बताया कि अग्रवाल मित्र मंडल नोएडा निरंतर समाज सेवा के कार्य में अग्रसर है।
इस अवसर पर अग्रवाल मित्र मंडल के अध्यक्ष रामनिवास बंसल, महासचिव सतीश गर्ग, सुनील गुप्ता, अमीश राजवंशी, विशन दयाल बंसल, रमेश बंसल, संजय अग्रवाल, जोगिंदर बंसल, महेंद्र प्रसाद गोयल, विजय शर्मा सहित तमाम व्यापारी मौजूद रहे। मीडिया प्रभारी मनोज अग्रवाल ने बताया कि जिला चिकित्सालय, परिवहन कार्यालय सेक्टर 33 और ईएसआईअस्पताल सेक्टर 24 में भी रेहडी आरो निःशुल्क पानी को कल से उपलब्ध करा दिया जाएगा।
Facebook Comments