किसान सम्मान निधि से होगा करोड़ों किसानों को फायदा: राजीव रंजन
Date posted: 10 June 2019
पटना: 2022 तक किसानों की आय दुगनी करने के प्रति केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सह पूर्व विधायक राजीव रंजन ने कहा “ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार ने किसानों के हित में इतने कदम उठाए हैं, जितने पहले किसी सरकार ने नहीं उठाए. देश में पहली बार कोई सरकार आयी है जो किसानों की आय दोगुनी करने के संकल्प के तहत लगातार काम कर रही है. किसान सम्मान निधि सरकार की इसी प्रतिबद्धता का एक और उदहारण है. इस योजना के प्रति केंद्र की गंभीरता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि महज चार महीने पहले घोषित इस योजना के तहत किसानों के खातों में पैसा पंहुचना शुरू भी हो चुका है.
गौरतलब हो कि पहले इस योजना की शुरुआत सिर्फ 2 हेक्टेयर से कम जोत वाले किसानों के लिए की गयी थी, लेकिन इसके महत्व को देखते हुए केंद्र सरकार ने दूसरी पारी में अपनी कैबिनेट बैठक में ही 2 हेक्टेयर की शर्त को हटाते हुए इसका लाभ सभी किसानों को देने का एलान कर दिया है, जिसके बाद देश के 14.5 करोड़ किसानों को इसका सीधा लाभ मिलेगा. इस योजना के तहत लाभार्थी किसान के खाते में साल में तीन बार कुल 2000 की रकम पंहुचेगी. अभी तक इस योजना के तहत 3 करोड़ से अधिक किसानों के खातों में पैसा पहुँच चुका है, जिसमे बिहार के भी लाखों किसान शामिल है. दिन प्रतिदिन इस योजना से जुड़ने वाले किसानों की संख्या बढती ही जा रही है.”
श्री रंजन ने आगे कहा “बिहार में इस योजना का क्रियान्वयन आज काफी तेज गति से चल रहा है ज्यादा से ज्यादा छोटे किसानों को इसके दायरे में लाने के लिए सरकार अब उनके निबंधन की प्रक्रिया को तेज करने में जुटी हुई है. राज्य सरकार आज से 30 जून तक बिहार के 8405 पंचायतों के चयनित गांवों में किसान चौपाल का आयोजन करने वाली है, जिसके माध्यम से किसानों के हित में चलायी जा रही अन्य योजनाओं के साथ-साथ इस योजना के बारे में भी स्थानीय किसानों को विस्तार से जानकारी दी जायेगी. केंद्र और राज्य सरकार के डबल इंजन से जल्द ही बिहार के सभी किसान इस योजना के तहत निबंधित कर दिए जायेंगे.”
Facebook Comments