नोवरा ने उठाई गेझा के प्राथमिक विद्यालय की टूटी दिवार को ठीक करने की मांग
Date posted: 10 June 2019
नोएडा – नोएडा विलेज रेसिडेंट्स एसोसिएशन (नोवरा ) द्वारा ग्राम गेझा , सेक्टर 93 के प्राथमिक विद्यालय की गिरी हुई दिवार को ठीक करवाने की मांग उठाई , इस दौरान संस्था के अध्यक्ष श्री रंजन तोमर ने संवाददाताओं को जानकारी दी के उनकी संस्था ने कई सरकारी विद्यालयों का दौरा किया जिस दौरान उन्हें कई जगह सुखद बदलाव देखने को मिले अपितु कहीं कहीं बड़ी कमियां भी दिखी ,
ऐसी ही स्तिथि ग्राम गेझा में देखने को मिली जहाँ बच्चों को कई सुविधाएं सरकार एवं गैर सरकारी संस्थाओं द्वारा हाल ही में प्राप्त हैं किन्तु वहां की एक दिवार पिछले कई महीनों से गिर चुकी है जिसके कारण बच्चों समेत अध्यापिकाओं को भी समस्या का सामना करना पड़ रहा है , बाउंड्री दीवार टूटने के कारण छोटे बच्चों के बाहर जाने का खतरा , अपहरण होने का खतरा एवं अवांछित एवं असामाजिक लोगों का परिसर में प्रवेश जैसी समस्याएं होने लगी हैं , नोवरा प्रतिनिधिमंडल जिसमें उपाध्यक्ष श्री अजय चौहान , महासचिव श्री पुनीत राणा आदि ने यह मांग उठाई है क्यूंकि अभी गर्मी के अवकाश का समय है ऐसे में जल्द से जल्द बच्चों के विद्यालय की दिवार सरकार द्वारा बनवा दी जाए , ऐसे तीन पत्र संस्था ने विधायक पंकज सिंह , डीएम एवं प्राधिकरण को लिखे हैं , इसके साथ ही ट्विटर पर भी इस बाबत समर्थन उठा है एवं शहरी समाजसेवियों ने इस बाबत जल्द कार्यवाही के लिए सम्बंधित अधिकारीयों से जवाब माँगा है।
Facebook Comments