दिल्ली की गलियों में पानी को लेकर संघर्ष आम हो चला है लेकिन मुख्यमंत्री सोये हुये हैं: मनोज तिवारी
Date posted: 14 June 2019
नई दिल्ली: दिल्ली के लोग चिलचिलाती गर्मी से बेहाल हैं और पानी की समस्या ने विकराल रूप धारण कर लिया है। दिल्ली की जनता की सबसे बड़ी समस्या पानी को लेकर दिल्ली प्रदेश भाजपा ने केजरीवाल सरकार के खिलाफ अपना मोर्चा खोलते हुये सरकार को सच्च का आईना दिखाने की ठानी है। दिल्ली में आज हर जगह पानी को लेकर त्राहि-त्राहि मची हुई है। बूंद बूंद पानी के लिए तरसते दिल्ली के लोगों के हक की लड़ाई लड़ने के लिए दिल्ली प्रदेश भाजपा दिल्ली के लोगों के साथ हर कदम पर खड़ी है। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा कि दिल्ली की हर विधानसभा क्षेत्रों में पानी की कमी को लेकर भाजपा कार्यकर्ता केजरीवाल सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे।
भारतीय जनता पार्टी दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा कि पानी की समस्या को लेकर केजरीवाल सरकार बिल्कुल भी गम्भीर नहीं है। दिल्ली के लोगों की पानी को लेकर चीख-पुकार मुख्यमंत्री को सुनाई नहीं दे रही है। सड़कों पर, गलियों और चैराहों पर पानी के टैंकर के पीछे दिल्ली के लोगों को संघर्ष करते साफ देखा जा सकता है। दिल्ली की जनता ने प्रचण्ड बुहमत के साथ केजरीवाल को बड़ी आशा के साथ सत्ता में बिठाया था कि उनकी सभी समस्याओं का हल होगा, लेकिन दिल्ली की समस्याओं पर चुप्पी साधने वाले केजरीवाल पानी को लेकर हर रोज झूठे बयान दे रहे हैं और पानी की आपूर्ति करने में पूरी तरह विफल साबित हुये है। पानी हर व्यक्ति की मूलभुत अवश्यकता है जो मुख्यमंत्री अपनें नागरिकों को पानी मुहैया नहीं करा सकता है उसे दिल्ली की सत्ता में बने रहने का कोई हक नहीं है।
श्री तिवारी ने कहा पानी को लेकर लोगों को साढ़े चार साल से संघर्ष करना पड़ रहा है, इसी कड़ी में वसन्त कुंज के जयहिन्द कैंप में पानी के टैंकर से पानी भरने को लेकर कल लाठी-ड़डे चले और 6 लोग घायल हो गये हैं। पुलिस को बीच में हस्तक्षेप कर मामला दर्ज करना पड़ा है। दिल्ली की गलियों में पानी को लेकर संघर्ष आम हो चला है लेकिन मुख्यमंत्री सोये हुये हैं। आलम यह है कि लोग पानी खरीद कर पी रहे है और अपनी अवश्यकताओं को पूरा कर रहे हैं। दिल्ली में टैंकर माफिया का बोलबाल हो गया है और दिल्ली सरकार से उनकी मिलीभगत साफ तौर पर नजर आती है क्योंकि केजरीवाल उनके खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं कर रहे हैं केजरीवाल ने दिल्ली के लोगों से वादा किया था कि दिल्ली से टैंकर माफिया को सरकार बनते ही समाप्त कर दिया जायेगा, लेकिन सत्ता में आते ही केजरीवाल ने टैंकर माफिया के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं किया।
श्री तिवारी ने कहा कि जनता की समस्या को लेकर दिल्ली भाजपा गम्भीर है और हर मोर्चे पर विफल केजरीवाल सरकार को घेरने के लिए हर कदम पर दिल्ली के लोगों के साथ खड़ी है। हम विधानसभा क्षेत्रों में जहां दिल्ली सरकार पानी पहुंचाने में विफल साबित हुई है वहां पर केजरीवाल सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुये दिल्ली के लोगों के सामने सरकार की पोल खोलेंगे और जनता को बतायेंगे कि दिल्ली में भाजपा की सरकार बनते ही हर घर नल, हर घर जल पहुंचाने का काम हम करेंगे।
Facebook Comments