दिल्ली में भाजपा सरकार बनने के बाद यातायात व्यवस्था की सुदृढ़ होगी: मनोज तिवारी

नई दिल्ली:  दिल्ली सरकार द्वारा एक हजार इको फ्रैंडली बसें खरीदने की मंजूरी पर दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने जोरदार हमला बोलते हुये कहा कि यह दिल्ली की जनता के साथ धोखा है क्योंकि दिल्ली की परिवहन व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है और लोग अधिक किराया खर्च करके निजी वाहनों से चलने को मजबूर हैं। दिल्ली की परिवहन व्यवस्था को ठीक करने के लिए एक हजार बसें खरीदना उसी तरह से है जैसे ऊंठ के मुंह में जीरा।

मनोज तिवारी ने कहा कि दिल्ली में एक लाख लोगों पर मात्र 17 बसें ही उपलब्ध हैं और उनकी हालत भी खस्ता होती जा रही है। दिल्ली के यातायात को सुचारू बनाने के लिए 20 हजार इको फ्रैंडली बसों की जरूरत है, लेकिन पिछले 54 महीनों से दिल्ली सरकार सो रही थी। चुनावी वर्ष होने के कारण केजरीवाल नई बसें खरीदने का ढोंग रच रहे हैं। दिल्ली सरकार का मई 2020 में नई बसें खरीदने का दावा हास्यास्पद है क्योंकि फरवरी, 2020 तक विधानसभा चुनाव सम्पन्न होने हैं और केजरीवाल सरकार की बिदाई तय है। ऐसे में केजरीवाल सरकार आगामी नई सरकार के निर्णय कैसे ले सकती है।       
 
तिवारी ने कहा कि केजरीवाल पिछले साढे़ चार साल से सो रहे थे और दिल्ली की यातायात व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गई। आने वाले समय में दिल्ली की जनता ने लोकसभा चुनाव की तरह दिल्ली विधानसभा चुनाव में भी भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान करने का मन बना चुकी है, ऐसे में भारतीय जनता पार्टी की आने वाली नई सरकार दिल्ली की यातायात व्यवस्था को पूरी तरह सुदृढ़ करने का संकल्प लेती है। 
    

Facebook Comments