भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में 51 लाख 15 हजार 147 फूड पैकेट्स एवं राशन किट का वितरित किया

नई दिल्ली: दिल्ली के भाजपा कार्यकर्ता प्रतिदिन जरूरतमंद व गरीब लोगों की मदद के लिए सतर्कता और दक्षता के साथ कार्य कर रहे हैं। दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता निरंतर लोगों की सेवा में लगे हुए हैं। प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन प्रतिदिन #FeedTheNeedy कार्यक्रम के अंतर्गत बने केंद्रों का निरीक्षण कर रहे हैं, साथ ही सामुदायिक किचन की स्वच्छता और वहां बन रहे खाने की शुद्धता और सात्विकता को भी सुनिश्चित कर रहे हैं।

#feedtheneedy के संयोजक व प्रदेश महामंत्री कुलजीत सिंह चहल ने कहा कि कोरोना वायरस के कारण उत्पन्न हुई इस विषम परिस्थितियों के बीच दिल्ली में भाजपा कार्यकर्ताओं के अथक प्रयास और समर्पण का परिणाम है कि प्रतिदिन इस कार्यक्रम के अंतर्गत दो लाख से ज्यादा लोगों को फूड पैकेट्स व राशन किट के जरिए लाभान्वित किया जा रहा है। इस संकट के दौरान अपनी सक्रिय भूमिका निभाते हुए भाजपा कार्यकर्ता दिल्ली के गरीब व जरूरतमंद लोगों के खाने की व्यवस्था का पूरा ध्यान रख रहे हैं। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के दिशा-निदेर्शों का पालन करते हुए कोरोना के खिलाफ चल रही इस लड़ाई को हम और मजबूत करेंगे।

#feedtheneedy कार्यक्रम के सह-संयोजक एवं प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव बब्बर ने बताया कि दैनिक रिपोर्ट के अनुसार इस कार्यक्रम के अंतर्गत भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा कुल मिलाकर अब तक दिल्ली में 51 लाख 15 हजार 147 फूड पैकेट्स व राशन किट का वितरण किया गया है। दिल्ली में 25 अप्रैल को 1 लाख 97 हजार 505 जरूरतमंद लोगों को खाने के पैकेट और 19 हजार 279 लोगों को राशन के साथ अन्य जरूरी सामान वितरित किए गए, जिससे 2 लाख 16 हजार 784 लाभान्वित हुए। #feedtheneedy योजना के तहत आज तक पश्चिमी दिल्ली के 2 लाख 88 हजार 221, केशवपुरम के 7 लाख 88 हजार 465, नजफगढ़ के 3 लाख 07 हजार 265, उत्तर पश्चिमी के 4 लाख 05 हजार 517, बाहरी दिल्ली के 2 लाख 48 हजार 784, दक्षिणी दिल्ली के 3 लाख 20 हजार 690, महरौली के 4 लाख 48 हजार 813, मयूर विहार के 1 लाख 95 हजार 756, शाहदरा के 72 हजार 242, नवीन शाहदरा के 2 लाख 86 हजार 756, उत्तर पूर्वी के 5 लाख 82 हजार 980, नई दिल्ली के 3 लाख 13 हजार 156, करोल बाग के 4 लाख 42 हजार 770, चांदनी चौक के 4 लाख 13 हजार 732 फूड पैकेट्स व राशन किट का वितरण किया गया जिससे लाखों जरूरतमंद लोग लाभान्वित हुए हैं।

Facebook Comments