सीएम व स्वास्थ्य मंत्री के प्रयासों की फाउंडेशन के सदस्यों ने की सराहना
Date posted: 1 May 2020
पटना: बिहार सरकार के प्रयास से कर्नाटक-बिहार फाउंडेशन द्वारा कर्नाटक में फंसे बिहारी मजदूरों को हरसंभव सहयोग पहुंचाया जा रहा है। फाउंडेशन 25 मार्च से सहयोग के लिए हेल्पलाइन नंबर चला रहा है। प्रतिदिन हजारों जरूरतमंदों को बना हुआ भोजन एवं राशन दिया जा रहा है। सुदूर क्षेत्रों में रहने वाले मजदूरों को नगद सहायता और चिकित्सकीय मदद भी दी जा रही है। फाउंडेशन के सचिव हाजीपुर निवासी स्वराज किरण सिन्हा ने बताया कि इसके लिए बिहार सरकार यथोचित व्यवस्था कर रही है। फाउंडेशन ने इस संवेदनशीलता के लिए राहत कार्य में लगे सभी संगठनों और माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार सहित स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय की सराहना करते हुए धन्यवाद दिया है।
फाउंडेशन के प्रवक्ता जहानाबाद निवासी आशुतोष के अनुसार यह व्यवस्था पूर्ण बंदी के अंतिम दिन तक चलेगी। उन्होंने कहा के बिहारी मजदूरों के बीच प्रतिदिन 1750 बना हुआ भोजन का पैकेट वितरण हो रहा है। साथ ही वैसे मजदूर जिनके पास भोजन बनाने की व्यवस्था है, उन्हें सूखा राशन का पैकेट (5 किलो चावल, 2 किलो दाल, 2 किलो आटा, 1 किलो चूड़ा, 1 लीटर तेल, 1 किलो नमक, आधा किलो चीनी, 1 किलो चना और मसाला) पहुंचाया जा रहा है। साथ में एक साबुन और मास्क भी दिया जा रहा है। हेल्पलाइन की देखरेख फाउंडेशन के सम्मानित सदस्य समस्तीपुर निवासी अमित मिश्रा और दरभंगा निवासी अभिषेक कर रहे हैं। राशन के पैकेट को बनवा कर जरूरतमंद तक पहुंचाने की पूरी व्यवस्था सदस्य मुजफ्फरपुर निवासी सनी राज कर रहे हैं।
बिहारी मजदूरों के लिए बेंगलुरु में अनेक बिहारी संगठन राहत कार्य में जुड़े हुए हैं, जिनके साथ समन्वय की जिम्मेदारी फाउंडेशन के सदस्य सीतामढ़ी के राहुल झा के कंधों पर है। कर्नाटक सरकार द्वारा चलाया जा रहा राहत कार्य का समन्वय सदस्य समस्तीपुर के गौतम आजाद और बेगूसराय के अमर जमादियार की देख रेख में हो रहा है। फाउंडेशन के साथ जो अन्य संगठन राहत कार्य में लगे हैं, उनमें जनसहयोग संगठन, श्री सिद्धार्थ सांस्कृतिक परिषद, श्री सिद्धार्थ सांस्कृतिक समिति, उत्तर भारतीय एकता मंच, मद्धेशिया समाज, विश्वकर्मा समाज, कर्नाटक मिथिला सांस्कृतिक परिषद, ब्रह्मर्षि समाज, चित्रगुप्त समाज, पूर्व सैनिक मंच, जय माता दी पूजा समिति, बेंगलुरु भोजपुरिया समाज, अखिल भारतीय जन सेवा संगठन और ब्रह्मवादी समाज प्रमुख हंै।
Facebook Comments