श्याम जाजू ने जरूरतमंद महिलाओं के लिए निःशुल्क सैनेटरी नैपकिन वितरण अभियान की शुरुआत

नई दिल्ली:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आह्वान पर #FeedTheNeedy कार्यक्रम की शुरुआत की गई जिसके अंतर्गत भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा प्रतिदिन जरूरतमंद लोगों के बीच फूड पैकेट्स व राशन का वितरण किया जा रहा है। वैश्विक महामारी कोरोना के कारण उत्पन्न हुए इस संकट की घड़ी में सेवा बस्ती की जरूरतमंद किशोरियों व महिलाओं के स्वास्थ्य और स्वच्छता संबंधी जरूरतों को पूरा करने के लिए आज प्रदेश भाजपा कार्यालय में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं दिल्ली प्रभारी श्याम जाजू ने सैनेटरी नैपकिन वितरण अभियान की शुरुआत की।

जाजू ने मैसेज (SMS/Whatsapp) हेल्पलाइन नंबर- 9990933058 जारी किया जिस पर जरूरतमंद महिला सैनिटरी नैपकिन की उपलब्धता के लिए अपने नाम,पते व मोबाइल नंबर के साथ मैसेज कर सकती हैं। इस अवसर पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए दक्षिणी दिल्ली नगर निगम महापौर सुनीता कांगड़ा, उत्तरी दिल्ली नगर निगम महापौर अवतार सिंह, पूर्वी दिल्ली नगर निगम महापौर अंजू कमलकांत, प्रदेश भाजपा प्रवक्ता टीना शर्मा व प्रदेश कार्यालय मंत्री गिरीश सचदेवा उपस्थित थे।

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं दिल्ली प्रभारी श्याम जाजू ने कहा कि नगर निगम के माध्यम से दिल्ली के सभी झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाली किशोरियों व महिलाओं के बीच निःशुल्क सैनिटरी नैपकिन का वितरण किया जाएगा। मैसेज हेल्पलाइन नंबर पर आने वाले मैसेज के जरिए भी भाजपा कार्यकर्ता कम से कम समय में जरूरतमंद महिला को सैनेटरी नैपकिन मुहैया करवाएंगे। उन्होंने बताया कि प्रदेश भाजपा प्रवक्ता टीना शर्मा की देखरेख में सक्रियता के साथ मैसेज हेल्पलाइन नंबर पर आने वाले मैसेज पर सहायता पहुंचाने का काम किया जाएगा।

श्री जाजू ने कहा कि सैनेटरी नैपकिन भी महिलाओं और किशोरियों के लिए बहुत जरूरी चीजें हैं, जिसकी उपलब्धता उतनी ही महत्वपूर्ण है जितनी बाकी जरूरत की सामग्री। इस विषम परिस्थितियों में गरीब किशोरियों व महिलाओं की मदद के लिए सभी को आगे आना चाहिए, अगर वह स्वस्थ होंगी तभी एकजुट होकर कोरोना महामारी के खिलाफ इस जंग को जीत सकेंगी।

Facebook Comments