प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री निजी कंपनियों से हटाए जारहे कर्मचारियों पर ध्यान दे: मनु

पटना: जदयू नेता मनोज लाल दास मनु ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को याद दिलाया की उन्होंने अपील की थी कि कोई किसी को नौकरी से नही हटाये,बेतन मत रोके।परन्तु पिछले एक महीने में कई निजी संस्थाएं, कम्पनियों, एजेंसियों व अन्य ने अपने कर्मचारियों को ही हटा दिया।अप्रैल कोंन कहे मार्च महीने का भी बेतन नही दिया।आज लॉकडौन के नाम पर सैकड़ों नही लाखो में लोग बेरोजगार हो गए है,उनके समक्ष अब जीवन गुजारने का संकट खड़ा हो गया।

केंद्र सरकार ने कोई ऐसा नम्बर या एप नही जारी किया है, जिसपर हटाये गए या जिन्हें वेतन नही मिला है वो शिकायत कर सके। श्री मनु ने कहा कि बिहार में पटना और अन्य जगहों पर इन सब के साथ काम कर रहे कर्मचारियों को मार्च अप्रैल महीने का बेतन तो दिया नही काम से हटाने की सूचना दे दी।यहां काम कर रहे लोग अब इस लोकडौन मे आखिर क्या करे इन्हें समझ नही आ रहा है।केंद्र के साथ साथ राज्य सरकार ने भी न तो कोई नम्बर या एप जारी किया है जो शिकायत कर सके।इस सच्चाई से भी मुह नही मोडा जा सकता है कि कई निजी संस्थानों का लॉकडौन में आर्थिक स्थिति खराब हो गई है।केंद्र सरकार व राज्य सरकार को भी इस दिशा में कारगर कदम उठाए ताकि इन लोगो की नौकरी बच सके और इन्हें भी लॉकडौन अबधि का वेतन मिल सके।आज विपक्ष के नेता को तो इससे कुछ लेना नही है केबल सरकार के खिलाफ ही बात करे।कोई बारह सौ बस तो कोई नीतीश जी को गाली बकने तो कोई आने बाले लोगो के रेलवे
टिकट का खर्च देंकर मीडिया में आने के प्रयास में लगे है।

श्री मनु ने प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री से इस सम्बंध में अविलंब कोई निर्णय लेने की मांग की है और सरकार के स्तर पर कोई नम्बर और एप जारी करने की मांग की है,ताकि पीड़ित जानकारी दे सके। जिससे उनकी समस्या सरकार के स्तर समाधान हो सके और बिहार में एकऔर बेरोजगारी के फौज खड़ी न हो सके

Facebook Comments