भाजपा ने दिल्ली में 67 लाख 97 हजार 180 फूड पैकेट्स एवं राशन किट का वितरण किया

नई दिल्ली: कोरोना महामारी के कारण उत्पन्न हुए इस विषम परिस्थिति में प्रतिदिन दिल्ली में योद्धाओं की तरह भाजपा कार्यकर्ता सेवा परमो धर्म के संकल्प के साथ दिल्ली में रह रहे जरूरतमंद, गरीब, दिहाड़ी मजदूर की सहायता कर रहे हैं। दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए भाजपा कार्यकर्ता भोजन व राशन किट का प्रतिदिन वितरण कर रहे हैं। प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन ने आज विभिन्न क्षेत्रों में जाकर राशन वितरण कार्यों की समीक्षा की व गरीब-जरूरतमंद लोगों के बीच फूड पैकेट्स और राशन किट का वितरण किया।
#feedtheneedy के संयोजक व प्रदेश महामंत्री कुलजीत सिंह चहल ने कहा कि जरूरतमंदों तक भोजन पहुंचाने के लिए हर कोई अपने स्तर पर काम कर रहा है। किसी को भी खाने को लेकर समस्या न हो, इसके लिए जनसेवा की भावना के साथ भाजपा कार्यकर्ता भी अलग-अलग इलाकों में भोजन वितरण कर रहे हैं। प्रतिदिन हजारों भाजपा कार्यकर्ता विभिन्न क्षेत्रों में बने सामुदायिक रसोईघर में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए लाखों लोगों के लिए भोजन तैयार कर रहे हैं और साथ ही भोजन की गुणवत्ता का भी ध्यान रख रहे हैं। 1 दिन के भीतर एक लाख से ज्यादा भोजन के पैकेट्स बांटे जा रहे हैं और हर दिन नया स्थान चिन्हित किया जा रहा ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंद लोगों तक निशुल्क भोजन पहुंचाया जा सके।

#feedtheneedy कार्यक्रम के सह-संयोजक एवं प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव बब्बर ने बताया कि दैनिक रिपोर्ट के अनुसार इस कार्यक्रम के अंतर्गत भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा कुल मिलाकर अब तक दिल्ली में 67 लाख 97 हजार 180 फूड पैकेट्स व राशन किट का वितरण किया गया है। दिल्ली में 3 मई को 1 लाख 85 हजार 174 जरूरतमंद लोगों को खाने के पैकेट और 16 हजार 773 लोगों को राशन के साथ अन्य जरूरी सामान वितरित किए गए, जिससे 2 लाख 01 हजार 947 गरीब व जरूरतमंद लोग लाभान्वित हुए। #feedtheneedy योजना के तहत आज तक पश्चिमी दिल्ली के 4 लाख 30 हजार 796, केशवपुरम के 10 लाख 08 हजार 166, नजफगढ़ के 4 लाख 16 हजार 225, उत्तर पश्चिमी के 5 लाख 29 हजार 247, बाहरी दिल्ली के 3 लाख 22 हजार 459, दक्षिणी दिल्ली के 4 लाख 45 हजार 562, महरौली के 5 लाख 84 हजार 029, मयूर विहार के 2 लाख 55 हजार 579, शाहदरा के 89 हजार 312, नवीन शाहदरा के 3 लाख 97 हजार 851, उत्तर पूर्वी के 7 लाख 36 हजार 290, नई दिल्ली के 4 लाख 21 हजार 076, करोल बाग के 6 लाख 09 हजार 697, चांदनी चौक के 5 लाख 50 हजार 891 फूड पैकेट्स व राशन किट का वितरण किया गया जिससे लाखों जरूरतमंद लोग लाभान्वित हुए हैं।

Facebook Comments