भाजपा ने दिल्ली में 69 लाख 92 हजार 045 फूड पैकेट्स एवं राशन किट का वितरण किया

नई दिल्ली:  #feedtheneedy अभियान के अंतर्गत दिल्ली भाजपा के कार्यकर्ता दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष  मनोज तिवारी के नेतृत्व में प्रतिदिन दिल्ली के विभिन्न इलाकों में फूड पैकेट्स बांट रहे हैं और वाहनों के माध्यम से जरूरतमंद व गरीब लोगों के घर-घर में जाकर उन्हें भोजन पहुंचा रहे हैं। प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन प्रतिदिन अलग-अलग जिलों में जाकर फूड पैकेट्स वितरण करने के साथ ही इन कार्यों की समीक्षा कर रहे हैं।
#FeedTheNeedy कार्यक्रम के संयोजक व प्रदेश महामंत्री श्री कुलजीत सिंह चहल ने कहा कि लॉकडाउन दौरान भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संपूर्ण निष्ठा और समर्पण भाव से समाज सेवा कार्य में जुटा हुआ है। दिल्ली में भाजपा ने जरूरतमंदों को अब तक 20 लाख से ज्यादा राशन किट और 40 लाख से अधिक फूड पैकेट वितरित किए हैं। भोजन तैयार करने के लिए सामुदायिक किचन भी चलाए जा रहे हैं और भोजन तैयार करने से लेकर इसे वितरित करने में सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। भाजपा कार्यकर्ता जरूरतमंद और गरीब लोगों की सेवा करने के लिए समर्पित है और संकट के समय में उनके साथ खड़ा है।

#feedtheneedy कार्यक्रम के सह-संयोजक एवं प्रदेश उपाध्यक्ष श्री राजीव बब्बर ने बताया कि दैनिक रिपोर्ट के अनुसार इस कार्यक्रम के अंतर्गत भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा कुल मिलाकर अब तक दिल्ली में 69 लाख 92 हजार 045 फूड पैकेट्स व राशन किट का वितरण किया गया है। दिल्ली में 4 मई को 1 लाख 78 हजार 914 जरूरतमंद लोगों को खाने के पैकेट और 15 हजार 951 लोगों को राशन के साथ अन्य जरूरी सामान वितरित किए गए, जिससे 1 लाख 94 हजार 865 गरीब व जरूरतमंद लोग लाभान्वित हुए। #feedtheneedy योजना के तहत आज तक पश्चिमी दिल्ली के 4 लाख 43 हजार 396, केशवपुरम के 10 लाख 33 हजार 950, नजफगढ़ के 4 लाख 28 हजार 335, उत्तर पश्चिमी के 5 लाख 44 हजार 357, बाहरी दिल्ली के 3 लाख 28 हजार 874, दक्षिणी दिल्ली के 4 लाख 59 हजार 912, महरौली के 6 लाख 285, मयूर विहार के 2 लाख 63 हजार 201, शाहदरा के 90 हजार 792, नवीन शाहदरा के 4 लाख 07 हजार 251, उत्तर पूर्वी के 7 लाख 55 हजार 310, नई दिल्ली के 4 लाख 32 हजार 666, करोल बाग के 6 लाख 32 हजार 307, चांदनी चौक के 5 लाख 71 हजार 406 फूड पैकेट्स व राशन किट का वितरण किया गया जिससे लाखों जरूरतमंद लोग लाभान्वित हुए हैं।

Facebook Comments