प्रधानमंत्री मोदी ने दिया 20 लाख करोड़ का पैकेज, स्वतंत्र देव सिंह ने जताया आभार
Date posted: 13 May 2020
लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने देश की अर्थव्यवस्था को नई गति और विश्वास देने के लिए 20 लाख करोड़ के पैकेज का ऐलान करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का संबोधन जनाकांक्षा के सम्मान, चुनौतियों के समाधान और आपदा के निदान के लक्ष्य पर केंद्रित था। कच्छ की आपदा के बाद मोदी जी की अगुवाई में वहाँ के बदले परिदृश्य से साफ है कि मोदी के नेतृत्व में भारत न केवल आपदा पर विजय प्राप्त करेगा, बल्कि, आर्थिक, आध्यात्मिक, वैज्ञानिक प्रगति के साथ और सशक्त व सक्षम होकर उबरेगा।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गांव, गरीब, रेहड़ी, घरों में काम-काज करने वाले श्रमिक से लेकर स्थानीय इकाईयों, उद्योग व्यापार सबको आर्थिक चुनौतियों से उबारने और आत्मनिर्भर बनाने का खाका खींचा है। लोकल के लिए वोकल वह महाअभियान साबित होगा जो भारत की उत्पादकता, इनोवेशन, बाजार व व्यापार का लोहा पूरे विश्व को मनवाने में सफल होगा। अगर हम अपने उत्पाद व व्यापार के साथ विश्वास व्यक्त कर खडे़ होंगे, जो रोजगार, आर्थिक व्यवस्था व अर्थ व्यवस्था सबका चेहरा बदला नजर आएगा। जब पूरी दुनिया कोरोना के संकट से जूझ रही है, तब भारत ने नरेंद्र मोदी की अगुवाई में जनविश्वास के साथ इस लड़ाई को बखूबी लड़ा है। लॉकडाउन के नियमों का पालन करते हुए जरूरतों के बीच साम्य बिठाया है। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लॉकडाउन चार जब और रियायतों के साथ आ रहा है तो उसका भी जनता जनार्दन पूरे मानकों के साथ पालन करेगी और देश के यशस्वी नेतृत्व की अगुवाई में संकट से उबरने और विकास के नए प्रतिमान छूने की पटकथा लिखेगी।
Facebook Comments