समाजसेवी रंजन तोमर ने चीन की कंपनी से तोडा करार

नोएडा: बॉर्डर पर हुई चीन  की कायराना हरकत के बाद  अब देश भर में जनता का गुस्सा चीन के खिलाफ फूटने लगा है , शहर के समाजसेवी रंजन तोमर ने आज कहा के उन्होंने एक चीनी मोबाइल कंपनी के साथ होने वाला करार तोड़ दिया है।  गौरतलब है के तोमर की  भंगेल स्थित संपत्ति पर एक मशहूर चीनी मोबाइल कंपनी के साथ मार्केटिंग को लेकर बड़ा करार निश्चित हुआ था , जिसमें वह कंपनी इस संपत्ति पर अपने विज्ञापन लगाकर अपने उत्पादों की बिक्री बढ़ाने की तैयारी कर रहा था , इसका मूलभूत ढांचा एवं संरचना भी तैयार हो चुकी थी, जिसके लिए तोमर को प्रत्येक माह एक अच्छी रकम मिलनी थी , किन्तु चीन द्वारा भारतीय सेना के जवानों एवं अधिकारीयों के क़त्ल के बाद तोमर ने कंपनी के बड़े अधिकारीयों को यह सूचित कर दिया है वह अब इस करार को तोड़ते हैं, ऐसे समय में जब चीन भारत जैसे देशों से पैसा कमाकर अपने सैनिकों को बन्दूक दे रहा है जिससे हमारे जवान मारे जा रहे हैं ऐसे में एक आम भारतीय होने के नाते इस बाबत हमारी गरिक  ज़िम्मेदारी यह है के जो हो सके वह देश के लिए एवं जवानों के लिए करें। 

इस दौरान तोमर ने आवाहन किया के जितना हो सके चीनी उत्पादों को बायकाट किया जाए ताकि उनकी आँखें खुलें और वह ऐसी हिमाकत कभी न करे , हमें देश को आगे बढ़ाने के लिए देश की सामूहिक शक्ति का इस्तेमाल करना होगा। संवाददाताओं को एक पोस्टर  मुहीम जारी करते हुए जिसमें चीनी सामान का बहिष्कार , देश के वीर शहीद सैनिकों को नमन की बात लिखी थी का इस्तेमाल कर वह जनजागृति लाने का प्रयास करेंगे आगे उन्होंने कहा जितना हो सके उतना चीनी उत्पादनों का बहिष्कार जरूरी है , यह हमारी संवैधानिक ज़िम्मेदारी है। इस बाबत वह उम्मीद करेंगे के जनता स्वयं चीनी उत्पादनों का बहिष्कार शुरू करेगी जिससे चीन को सबक सिखाया जा सके।    

Facebook Comments